Box Office के बाद OTT पर ‘Animal’ का जलवा, बॉबी-रणबीर ने चंद दिनों में बनाया नया रिकॉर्ड!

200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। यह फिल्म वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 910.72 करोड रुपए में कमाने में कामयाब रही।

दिसंबर 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ अभी तक सुर्खियों में बनी हुई है। जहां इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे तो वही OTT पर रिलीज होने के बाद यह फिर से धमाका करने में कामयाब रही। जी हां… फिल्म ‘एनिमल’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया तो वहीं ओटीटी पर भी इसका धमाकेदार डेब्यू रहा। इतना ही नहीं बल्कि रणबीर और बॉबी की इस फिल्म ने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिए हैं। तो चलिए डिटेल में जानते हैं आखिर एनिमल ने ओटीटी पर क्या-क्या रिकॉर्ड बना डालें?

एनिमल ने तोड़े कई रिकॉर्ड
दरअसल, रिलीज के 2 महीने बाद एनिमल को 26 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। जैसे ही इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर डेब्यू किया तो यहां आते ही गदर मचाने लगी। रिलीज के चंद दिनों बाद ही फिल्म को सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज हुए महज एक हफ्ता हुआ है और फिल्म ने 6.2 मिलियन यानी की 62 लाख व्यूज को अपना बना लिया। जी हां.. फिल्म को अब तक 2 करोड़ 80 लाख घंटे देखा गया है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने 22 से 28 जनवरी के बीच नॉन इंग्लिश टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी की जिसमें बताया गया है कि नेटफ्लिक्स पर किस फिल्म को कितने घंटे देखा गया है।

नेटफ्लिक्स ने जारी की रिपोर्ट
नेटफ्लिक्स ने अपनी ऑफिशल रिपोर्ट में बताया कि, ‘एनिमल’ का वॉच टाइम है 2 करोड़ 80 लाख घंटे है। वहीं फिल्म को फिल्म को 62 लाख व्यूज मिले हैं। यानी इस फिल्म को 2 करोड़ 80 लाख घंटे देखा जा चुका है। इसके साथ लिस्ट में प्रभास की फिल्म ‘सालार’ का नाम भी शामिल है जो छठे नंबर पर है। इस फिल्म को 56 लाख घंटे देखा गया है। बता दें, फिल्म में रणबीर और बॉबी के अलावा अनिल कपूर, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, सुरेश ओबेरॉय, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना जैसे बड़े-बड़े कलाकारों ने काम किया।

एनिमल ने इतनी की कमाई
वहीं बात कीजिए एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। यह फिल्म वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 910.72 करोड रुपए में कमाने में कामयाब रही। वहीं फिल्म फेयर अवार्ड में इस फिल्म को करीब 19 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है, जहां रणबीर कपूर को इस फिल्म के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिला। वहीं बॉबी देओल ने विलेन के लुक में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया जिससे उनके करियर को एक नया मुकाम मिला।

ये भी पढ़ें: B’Day: 45 की उम्र में कुंवारी, 4 मर्दों संग रहा रिश्ता, एक Hit देने के बाद फ्लॉप हो गईं Shamita Shetty

ताज़ा ख़बरें