अरबाज के बाद अब Malaika भी करेगी दूसरी शादी? शरमाते हुए बयां की दिल की बात

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में शादी रचाई थी। लेकिन बेटे के जन्म के बाद अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता बिगड़ने लगा और धीरे-धीरे इनका रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच गया।

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शूरा के साथ निकाह किया है। अरबाज खान की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से शादी रचाई थी, लेकिन बेटे के जन्म के बाद इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अरबाज दूसरी शादी के बंधन में बंधे। वहीं मलाइका अरोड़ा ने अभी तक दूसरी शादी नहीं की है। हालांकि वह इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। अब जब उनके एक्स हस्बैंड ने दूसरी शादी रचा ली है तो मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी शादी पर बयान दिया है। तो आईए जानते हैं मलाइका अरोड़ा ने अपनी दूसरी शादी पर क्या कहा?

क्यों टूट गया गया था मलाइका-अरबाज का रिश्ता?

सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में शादी रचाई थी। शादी से पहले इस कपल ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। इसके बाद यह शादी के बंधन में बंधे और उनके घर बैठे अरहान खान का जन्म हुआ। लेकिन बेटे के जन्म के बाद अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता बिगड़ने लगा और धीरे-धीरे इनका रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच गया। फिर हुआ यूँ कि साल 2017 में यह दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए। 

अरबाज के बाद अर्जुन को डेट करने लगी मलाइका 

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करने लगी। अर्जुन और मलाइका की उम्र में करीब 12 साल का फासला है। हालांकि प्यार के आगे उम्र कोई मायने नहीं रखती यह मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पूरी दुनिया को बता दिया। वहीं मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज खान ने विदेशी एक्ट्रेस जॉर्जिया को डेट किया था, लेकिन उनके रिश्ते ज्यादा दिन नहीं चले। इसके बाद अरबाज खान काफी लंबे समय से सेक्रेटली शूरा खान को डेट कर रहे थे, फिर अचानक इन्होंने शादी का ऐलान कर दिया। अब अरबाज खान ने दूसरी शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।

क्या मलाइका करेगी दूसरी शादी?

ऐसे में सवाल उठता है कि मलाइका अरोड़ा के एक्स हस्बैंड ने शादी रचा ली है तो क्या मलाइका भी जल्द ही शादी करेगी? दरअसल, मलाइका ‘झलक दिखला जा’ के प्रोमो वीडियो में नजर आ रही हैं जहां फराह खान ने पूछा, “2024 में, क्या आप सिंगल पेरेंट कम एक्ट्रेस से डबल पेरेंट कम एक्ट्रेस बन जाएंगी?” इसके जवाब में वह कहती हैं,“फिर से किसी को गोद में ले लूं क्या?” मलाइका के जवाब पर गौहर खान ने तुरंत रिएक्ट किया, “इसका मतलब ये समझें कि आप शादी करने जा रही हैं?”

इसके बाद मलाइका कहती हैं “वह किसी से भी शादी करने के लिए तैयार हैं।” गौहर खान ने फिर कहा,”इसका क्या मतलब है? क्या आप शादी करने जा रही हैं?” तो  मलाइका जवाब में बोलती हैं ”अगर कोई है तो मैं 100 प्रतिशत शादी करूंगी।’ बस फिर क्या था इसके बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि, मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

ताज़ा ख़बरें