पति Nick Jonas से पहले Priyanka Chopra की इन एक्टर्स के साथ बढ़ी थी नजदीकियां, इनमें से दो पहले से थे शादीशुदा

Priyanka Chopra Affairs : आज बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी एंजॉय कर रही है। मगर निक जोनस से शादी के पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड के इन एक्टर्स के साथ रहा अफेयर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Priyanka Chopra Affairs : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने हुस्न का जलवा बिखेर कर सब को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपना 40 वा जन्मदिन मना रही हैं। इस बार एक्ट्रेस के लिए उनका यह बर्थडे बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि अब उनके पति निक (Nick Jonas) के अलावा उनकी बेटी मालती भी उनके जीवन का हिस्सा बन चुकी है। ऐसे प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।। आपको बता दे कि मिस वर्ल्ड से लेकर नेशनल अवॉर्ड्स तक प्रियंका चोपड़ा ने कई खिताब अपने नाम कर लिए हैं। वही साल 2018 दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी रचाई। लेकिन निक से शादी के पहले प्रियंका चोपड़ा का कई एक्टर्स के साथ रहा अफेयर। 

असीम मर्चेंट 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में आने से पहले उनका नाम मॉडल एंड एक्टर असीम मर्चेंट साथ जोड़ा गया था। इन दोनों की रिलेशनशिप को लेकर तब खुलासा हुआ जब प्रियंका चोपड़ा के एक्स सेक्रेटरी प्रकाश जाजू और असीम के बीच कुछ आना- कानी हुई। उस वक्त प्रकाश जाजू ने इस बात का खुलासा किया था कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का असीम के साथ बढ़ते झगड़ों के कारण अदाकारा सुसाइड करना चाहती थी।  

अक्षय कुमार

फिल्म अंदाज से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में पहचान मिली। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार नजर आए थे। दोनों ने इस फिल्म में खूब बोल्ड सींस दिए थे। जिसके बाद वह दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आए। कहा जाता है कि एक वक्त प्रियंका चोपड़ा अक्षय कुमार से बेहद प्यार करती थी। मगर इन दोनों की लिंक अप की खबरों ने इतना बखेड़ा खडा कर दिया था, जिसके बाद ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म करने से साफ मना कर दिया था। 

हरमन बावेजा

साल 2008 में रिलीज हुई लव स्टोरी 2050 से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले एक्टर हरमन बावेजा को प्रियंका चोपड़ा डेट कर चुकी है। इस फिल्म के दौरान दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी, मगर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और इसी के साथ इनका रिलेशनशिप भी यहीं खत्म हो गया।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा जाने लग गया था। इन दोनों की अफेयर ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी, मगर दोनों ने अपने रिश्ते को कभी ऑफीशियली अनाउंस नहीं किया।

शाहरुख खान

फिल्म डॉन के लिए शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ आए थे। यह फिल्म जितनी ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, उतनी ही इन दोनों की लिंक अप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। कहा जाता है कि डॉन फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra) एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। मगर किन्ही कारणों के चलते दोनों ने एक दूसरे से अपनी राहें अलग कर ली। 

यह भी पढ़ें :Shehnaaz Gill पर इस तरह फैंस ने बरसाया अपना प्यार, विडियो में खिलखिलाती दिखी अदाकारा

ताज़ा ख़बरें