Ranjit से Bobby तक, हीरोइन को टक्कर देती हैं इन खूंखार विलेन की बीवियां!

अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा की पत्नी भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। बता दे उनकी पत्नी गावा सिक्किम की महारानी है और खूबसूरती में अभिनेत्री को टक्कर देती है।

फिल्मों में जितनी चर्चा हीरो की होती है उतनी ज्यादा चर्चा विलेन की भी होती है। या साफ शब्दों में कहे तो विलन भी एक खास भूमिका में होता है जो दर्शकों के दिलों पर राज करता है, लेकिन आज हम बात करेंगे विलेन की निजी जिंदगी के बारे में। जी हां… आज हम बात करेंगे उन विलन अभिनेताओं के बारे में जिनकी पत्नियां हीरोइन से भी ज्यादा खूबसूरत है और जब भी यह कैमरे के सामने आती है तो अभिनेत्री की भी लाइमलाइट चुरा लेती है। तो चलिए जानते हैं इन मशहूर विलेन की पत्नियों के बारे में…

बॉबी देओल
सबसे पहला नाम आता है मशहूर अभिनेता बॉबी देओल का बॉबी ने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की लेकिन विलन बनाकर वह इंडस्ट्री में छा गए। बता दे बॉबी की पत्नी तानिया बहुत ही खूबसूरत है। उनके आगे बड़ी-बड़ी हीरोइन भी फिकी लगती है। तानिया एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर भी है।

प्रकाश राज
इसके बाद आते हैं मशहूर अभिनेता प्रकाश राज। प्रकाश राज ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। उनकी पत्नी पोनी वर्मा भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। बता दे पोनी वर्मा एक सफल कोरियोग्राफर भी है।

डैनी डेन्जोंगपा
इसके अलावा अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा की पत्नी भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। बता दे उनकी पत्नी गावा सिक्किम की महारानी है और खूबसूरती में अभिनेत्री को टक्कर देती है।

शक्ति कपूर
वही मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की पत्नी भी किसी हीरोइन से कम नहीं है। उनकी पत्नी का नाम शिवांगी कोल्हापुरे हैं जो मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन है। शिवांगी अपनी बहन की तरह ही खूबसूरत दिखाई देती है और अक्सर शक्ति कपूर के साथ नजर आती है।

रंजीत
इसके अलावा जाने माने अभिनेता रंजीत की पत्नी भी बहुत ही खूबसूरत है। उनकी पत्नी का नाम आलोका है जो अक्सर रंजीत के साथ स्पॉट होते रहती है।

प्रेम चोपड़ा
वही मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा की पत्नी भी काफी खूबसूरत है। यूं तो प्रेम चोपड़ा अब कम ही फिल्मों में नजर आते लेकिन जब भी दिखाई देते हैं तो उनकी पत्नी हमेशा उन्हीं के साथ दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें: ‘छोटी-छोटी बातों में रोने लगता है देओल परिवार…’ Bobby Deol ने कहा- हमें इसमें कोई शर्म नहीं…

ताज़ा ख़बरें