सुपरस्टार की सौतन का बेटा है ये बच्चा, पिता बड़े डायरेक्टर, खुद ने किया फिल्मों में काम लेकिन कहलाए फ्लॉप, कौन?

बच्चे के पिता हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर है और उनके पिता ने दो शादियां रचाई है। उनकी सौतेली मां बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरस्टार रही है।

सोशल मीडिया का दौर है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। वही इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे कई ऐप है जिनके माध्यम से यह फैंस के साथ जुड़े हुए हैं और फैंस इनकी लेटेस्ट तस्वीरें का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े एक बड़े एक्टर के बचपन की तस्वीर वायरल हुई है। जहां कई फैंस इस बच्चे को तपाक से पहचान गए तो कहीं अभी तक भी अपना माथा पचा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस तस्वीर में नजर आने वाला यह बच्चा कौन है?

पिता है मशहूर डायरेक्टर
बता दें, यह बच्चा बॉलीवुड इंडस्ट्री का का जाना- माना नाम है जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के लिए भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। खास बात यह है कि उनके पिता हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर है और उनके पिता ने दो शादियां रचाई है। उनकी सौतेली मां बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरस्टार रही है जबकि इनकी असली मां फिल्मी दुनिया से दूर रही। लेकिन दुःख की बात ये हैं कि अब इनकी दोनों ही मां इस दुनिया में नहीं है। यदि आप अभी भी इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर यह बच्चा कौन है?

कौन है ये बच्चा?
दरअसल, यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर है। जी हां..अर्जुन कपूर मशहूर डायरेक्टर बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे हैं। 26 जून 1985 को जन्मे अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने मोना कपूर से तलाक के बाद अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी कर ली थी। श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां है जिनका नाम जाह्नवी और खुशी। हालांकि बोनी कपूर की दोनों ही पत्नी श्रीदेवी और मोना कपूर अब इस दुनिया में नहीं है।

इन फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर
वही बात करें अर्जुन के करियर के बारे में तो उन्होंने सबसे पहले ‘कल हो ना हो’ से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद दोनों ने साल 2012 में आई फिल्म ‘इश्कजादे’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह ‘गुंडे’, ‘की ओर का’, ‘कुत्ते’, ‘एक विलन रिटर्न’, ‘मुबारका’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में नजर आए लेकिन यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। इन दिनों अर्जुन कपूर पापुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूजे के साथ नजर आते हैं। हालांकि यह अपने रिलेशनशिप के चलते काफी ट्रोल भी होते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या हुआ था तलाक की रात? जब Arbaaz से अलग होने पर छलका था Malaika Arora का दर्द!

ताज़ा ख़बरें