बिना फ़िल्में किए भी बेशुमार दौलत की मालकिन हैं Malaika Arora, कमाई में बॉयफ्रेंड Arjun से कई गुना आगे

मलाइका अरोड़ा ने बतौर मॉडलिंग अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' में 'छैया छैया' सॉन्ग में काम किया जिससे उन्हें पहचान मिली।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। जब इन दोनों को एक दूसरे के साथ देखा जाता है तो फैंस इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। अब इसी बीच दोनों को लेकर खबर आ रही है कि इनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि मलाइका ने इन सबको केवल अफवाह करार दिया। मलाइका काफी लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव है। हालाँकि वह फिल्मों में कम ही काम करती है। उन्हें ज्यादातर आइटम सॉन्ग में देखा जाता है। आज हम बात करेंगे मलाइका की संपत्ति के बारे में। तो चलिए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के संपत्ति कितनी है?

आईटम सॉन्ग्स मिली बड़ी पहचान
23 अक्टूबर 1973 को जन्मे मलाइका अरोड़ा ने बतौर मॉडलिंग अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ में ‘छैया छैया’ सॉन्ग में काम किया और यह गाना इतना हिट हुआ कि आज भी अभिनेत्री को इस गाने के जरिए जाना जाता है। इसके बाद मलाइका ‘मुन्नी बदनाम हुई’, ‘अनारकली’ समेत कई आइटम सांग्स में नजर आई जिसके माध्यम से वहइंडस्ट्री की एक पापुलर एक्ट्रेस बनकर उभरी।

इसके अलावा मलाइका अरोड़ाकई डांस शो को भी जज कर चुकी है जिससे वह अच्छी खासी रकम वसूलती है। रिपोर्ट की माने तो मलाइका शो के एक एपिसोड के लिए वह ₹50,0000 चार्ज करती है जबकि वह विज्ञापन के लिए भी करोड़ों रुपए लेती है।

कितनी हैं मलाइका अर्जुन की संपत्ति?
रिपोर्ट की माने तो मलाइका अरोड़ा की टोटल नेटवर्थ 98 करोड रुपए के आसपास है। उनके पास मुंबई में एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 20 करोड़ के आसपास बताई जाती है। वह लग्जरी कारों की मालकिन भी है जिन में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, बीएमडब्ल्यू x7 और रेंज रोवर जैसी करोड़ों की गाड़ी शामिल है।

वही बात करें अर्जुन की कमाई के बारे में तो उनकी नेटवर्थ केवल 88 करोड़ के आसपास है। वह एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड रुपए चार्ज करते हैं। अर्जुन और मलाइका काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora जिस छैंया छैंया गाने से मशहूर हुई उस गाने को पहले Raveena Tandon से लेकर कई बड़ी एक्ट्रेसेस ठुकरा चुकी थी

ताज़ा ख़बरें