Baahubali फेम Anushka Shetty ने बढ़ाया वजह, फोटो देख लोगों ने उड़ाया मजाक

अनुष्का शर्मा साउथ की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी है। बाहुबली से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। अब एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही है

Anushka Shetty Trolled: साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने बाहुबली और बाहुबली 2 फिल्मों से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। अनुष्का साउथ की टॉप एक्ट्रेस है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। इतना ही नहीं अनुष्का ने बड़े पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाए है। उनकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है। वहीं अब एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देख यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे है।

अनुष्का शेट्टी हाल ही में महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट सलवार सूट पहना था। अनुष्का ने मंदिर में भगवान शिव की पूजा की और कुछ समय वहां बिताया। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि उनका वजन काफी बढ़ गया है। इस वजह से लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे है। अनुष्का के बढ़े हुए वजन को देख लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे है।

एक्ट्रेस लंबे समय बाद पब्लिक अपीयरेंस दी है। अनुष्का के कई फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को देख खुश है तो कुछ उनका मजाक बना रहे है। अनुष्का की लेटेस्ट तस्वीरों पर यूजर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत बुरा लग रहा है, लीज थोड़ी स्लिम हो जाओ।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया है, ‘अनुष्का शेट्टी और इलियाना डिक्रूज दोनों ही फेवरेट है और दोनों ही मोटी हो गई है।’ वहीं कुछ लोगों ने अनुष्का को सपोर्ट करते हुए कहा, ‘उन्हें फिटनेस और हेल्थ के बारे में मत बताओं।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शेट्टी एक अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रही है। इसलिए उनकी हालत ऐसी हो सकती है। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में अपनी एक बिमारी का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर वह एक बार मुस्कुरा दे तो वह लगातार 10 से 15 मिनट हस्ती रहती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 से तेलुगू फिल्म ‘सुपर’ से की थी। उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्में प्रभास और नागार्जुन के साथ की है।

ये भी पढ़े: Nawazuddin Siddiqui की नौकरानी अपने बयान से पलटी, तो भाई ने एक्टर पर लगाए संगीन आरोप

ताज़ा ख़बरें