Saare Bolo Bewafa Song: अक्षय कुमार के ‘बच्चन पांडे’ का नया गाना ‘सारे बोलो बेवफा’ रिलीज होते ही मचा रहा हैं धमाल

वीडियो में बच्चन पांडे और उनके लोग पार्टी में हंगामा करते हैं। दुल्हन को ‘बेवफा’ कहते हैं। सभी ‘सारे बोलो बेवफा, जोर से बोलो बेवफा’ गाते नजर आते हैं।

Bachchhan Paandey Song Saare Bolo Bewafa: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay kumar) की अपकमिंग फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchhan Paandey) का एक और गाना रिलीज हो गया है। बता दे साजिद नाडियाडवाला की ‘बच्चन पांडे’ के अब तक दो गाने ‘मार खाएगा’ और ‘मेरी जान’ सामने आ चुके हैं। इन दोनों ही गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। ऐसे में अब निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना भी जारी कर दिया है। इस गाने के बोल ‘सारे बोलो बेवफा’ (Saare Bolo Bewafa) है। बता दें कि, ‘बच्चन पांडे’ एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में जलवे बिखेरते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन लीड रोल निभा रही हैं।

गोलियों के साथ एक शादी में एंट्री करते हुए दिखाया गया

रिलीज हुए इस गाने का टाइटल है- ‘सारे बोलो बेवफा’. म्यूजिक वीडियो में अक्षय (Akshay Kumar Song) और उनके गुंडों को गाने, डांस और गोलियों के साथ एक शादी में एंट्री करते हुए दिखाया गया है। इस गाने को अक्षय के फैंस का ढेरों प्यार मिल रहा है।

इस नए गाने के वीडियो की शुरुआत अक्षय और कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है। इस फिल्म में कृति ने एक फिल्म निर्देशक की भूमिका निभाई है, जो खतरनाक डॉन ‘बच्चन पांडे’ पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहती है। वे सुझाव देते हैं कि उन्हें फिल्म में ‘मनोरंजन’ का तड़का डालना चाहिए। इसलिए, वे उसे अपने एक साथी की गर्लफ्रेंड की शादी में ले जाता है। इस गाने को बी प्राक ने गाया है और इसके बोल जानी ने तैयार किए हैं।

जोर से बोलो बेवफा’ गाते नजर आते हैं

बच्चन पांडे और उनके लोग पार्टी में हंगामा करते हैं। दुल्हन को ‘बेवफा’ कहते हैं। सभी ‘सारे बोलो बेवफा, जोर से बोलो बेवफा’ गाते नजर आते हैं। इससे दुल्हन का हृदय परिवर्तन होता है और वह अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड के पास लौट आती हैं। इससे उसका होने वाला पति नाराज हो जाता है। यूट्यूब पर गाने को आज 7 मार्च को रिलीज किया गया, जिस पर अब तक 15 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं।

यह गाना आपको अक्षय की फिल्म ‘सिंह इज किंग’ के गाने ‘भूतनी के’ की याद भी दिला सकता है. ‘बच्चन पांडे’ में अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और संजय मिश्रा भी हैं। फिल्म को फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म, पहले क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी रिलीज को टालना पड़ा था।

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, अक्षय स्टारर ‘बच्चन पांडे’, का ट्रेलर अपने रिलीज के साथ ही दर्शकों का प्यार बटोर रहा है। इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज के सतग एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। ‘बच्चन पांडे’ 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: Bachchan Pandey: अक्षय कुमार ने कुछ इस तरह खुद को ‘बच्चन पांडे’ के खतरनाक अवतार में किया तबदील

ताज़ा ख़बरें