Pawan Singh और Akanksha Puri के इस भोजपुरी गाने ने उड़ाया गर्दा, दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को देखकर किसे हो रही है जलन?

पवन सिंह का एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ एक गाने का लोग बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जो फिलहाल आज रिलीज हो गया है

Pawan Singh And Akanksha Puri Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपर पावर स्टार अभिनेता पवन सिंह अक्सर अपने गानों को लेकर ट्रेंडिंग में रहते हैं। पवन सिंह का एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ एक गाने का लोग बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जो फिलहाल आज रिलीज हो गया है। ये गाना कमल सदाना और दिव्या भारती पर फिल्मांया गया फिल्म रंग का सुपरहिट गाना है। जिसके भोजपुरी वर्जन में पवन सिंह और आकांक्षा पुरी का रोमांस देखते ही बन रहा है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

हिंदी फिल्म रंग के इस गाने को अपनी आवाजों से सजाया था पार्श्व गायक कुमार सानू और गायिका अलका यागनिक ने जबकि संगीत नदीम श्रवण का है। अब गाने के भोजपुरी वर्जन में आपको आकांक्षा पुरी और पावर स्टार पवन सिंह की जोड़ी स्क्रीन पर छा गई है। इस गाने को पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने अपनी खूबसूरत आवाजों से सजाया है। फैन्स को इस गाने का भोजपुरी वर्जन इतना पसंद आया कि गाना देखते ही देखते वायरल हो गया है।

इस गाने के भोजपुरी वर्जन को रोशनसिंह विस्वाश ने लिखा है जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। इस गाने को असलम खान ने निर्देशित किया है। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर यूजर्स जमकर रियक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि जियो भैया क्या गाना है। लव यू तू हमार जान पवन भैया। एक ने लिखा है कि अपने कुर्सी की पेटी बांध लो मौसम बिगड़ने वाला है। एक और यूजर ने लिखा है कि क्या बोलती है यूपी बिहार की पब्लिक ट्रेंडिंग नंबर वन। एक ने लिखा है कि दोनों ने आग लगा दी है।

पवन सिंह के साथ आकांक्षा पुरी को रोमांस करता देख निश्चित रूप से एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड को जलन हो रही होगी। 90 के दशक का ये हिट गाना कोई पहली गाना नहीं है जिसका भोजपुरी वर्जन तैयार किया गया है। इससे पहले खेसारी लाल यादव, राकेश मिश्रा और अरविंद अकेला कल्लू ने भी कई हिंदी गानों का भोजपुरी वर्जन गाया है। जबकि खुद पवन सिंह ने रस्के कमर और तुमसा कोई प्यारा हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन गा चुके हैं। अब आकांक्षा के साथ पवन सिंह के और कितने प्रोजेक्ट्स हैं। ये तो हमें नहीं मालुम, पर जल्द ही वो भी सामने आ जाएंगे।

ये भी पढ़े: भोजपुरी एक्ट्रेस Chandani Singh की “हम नहीं सुधरेंगे” का पहला लुक जारी, रिलीज होने ही रावण के दस मुख वाला पोस्टर वायरल

ताज़ा ख़बरें