Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने जमकर धमाल मचाते हैं। एक्टर के गाने अक्सर यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा देते हैं। एक्टर को यूट्यूब किंग क्यों कहा जाता है उन्होंने इसे फिर से साबित कर दिया है। हालही में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये सुपरहिट जोड़ी ‘कूलर कुर्ती में लगाला’ (Cooler Kurti Me Laga La) भोजपुरी गाने पर जबरजस्त डांस करते नजर आ रहे है।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी इस वायरल वीडियो में जबरजस्त डांस मूव्स करते नजर आ रहे है। वीडियो में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की धमाकेदार केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। इस वीडियो को यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 215 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चूका है।