Samar Singh Song: क्या बिहार में शराबबंदी पर आधारित है समर सिंह का नया गाना ‘पिस्टल के छर्रा’

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के देसी स्टार से मशहूर गायक और नायक समर सिंह का नया गाना रिलीज़ किया गया है। जो बिहार में शराबंदी पर आधिरत है

Samar Singh Latest Song: बिहार में 2018 में शराबबंदी की गई थी, बिहार में ये कानून पूरी तरह से अमल लाया गया है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व चोरी छुपे शराब का धंधा कर रहे हैं। इसी सामाजिक और सच्ची घटना पर आधारित है भोजपुरी इंडस्ट्री के देसी स्टार समर सिंह का नया सांग ‘पिस्टल के छर्रा’।

इस सांग में समर सिंह का लुक एक दम हटके हैं। इसमें वे हाथों में हथियार लिए और कई गार्ड भी उनके साथ नजर आ रहे हैं जो उनके साथ इस मुहिम में साथ दे रहे हैं। सांग में कई जगह पर शराब से हो रही मौतों को भी दिखाया गया हैं। इसके साथ ही एक जगह पर लिखा बिहार में शराब पीना मना हैं फिर भी वही बैठकर एक व्यक्ति शराब पीता हुआ दिखाया गया है।

सांग को समर सिंह ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ गाया है, जिसकी चर्चा भोजपुरी इंडस्ट्री में हो रही है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। क्योंकि शराब समाज के लिए कितनी हानिकारक है। इस कारण भी दर्शक सांग को इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गाने को उत्तर प्रदेश की रमणीय लोकेशन पर शूट किया गया है।

सांग को लेकर समर सिंह ने कहा कि ये सांग शराबबंदी के ऊपर है। बिहार में शराबबंदी होने के बाबजूद भी कुछ असामाजिक तत्व इसका धंधा कर रहे हैं। जिससे कई लोगों की जान जा चुकी हैं। हम गाने के माध्यम से बिहार में अवैध शराब के कारोबार की निंदा करते है। ये सांग सरकार के खिलाफ नहीं है। उनके समर्थन में हैं।

इस सांग पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने शराबबंदी को करके देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बिहार का नाम रोशन किया है। हमने सांग के माध्यम से बिहार सरकार के इस कानून का पुरजोर समर्थन किया है। शराबबंदी कानून के लिए बिहार सरकार ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया हैं। मैं इसके लिए बिहार सरकार की प्रशंसा करता हूँ।

ये भी पढ़े: Khesari Lal-Akshara Singh: वेलेंटाइन के मौके पर खेसारी लाल-अक्षरा सिंह की रोमैंटिक जोड़ी लेकर आ रहे है बेहद खास सॉन्ग

ताज़ा ख़बरें