Breaking: लंदन से मुंबई आते ही पवन सिंह ने सबसे पहले किया यह काम, जानकर आप भी खुश हो जाएँगे

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार पवन सिंह लंदन से वैसे अपने देश लौट आये है और मुंबई आते ही उन्होंने सबसे पहले एक खास काम किया। और अब होली प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगे

Pawan Singh Ready For Holi Projects: भोजपुरीं फिल्मो के पावर स्टार पवन सिंह अपने देश लौट आये है। जी हां पवन सिंह लंदन से वापस आने वतन आ गए है। मुंबई आते ही पवन सिंह ने सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणेश भगवान का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया।

आपको बता दे की पवन सिंह तकरीबन डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय तक लंदन में थे और अपनी फ़िल्मो की शूटिंग पूरी कर रहे थे। लंदन में कई फ़िल्मो की शूटिंग की जा रही थी जिनमे से पवन सिंह की फिल्मे भी शामिल है। पवन सिंह के अलावा इंडस्ट्री के अन्य कई कलाकार भी लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर किए जिनमे वे सिद्धिविनायक में गणेश भगवान का दर्शन करते हुए नजर आ रहे है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा की अब से वे होली के गानो की तैयारी भी शुरू कर देंगे।

पवन सिंह हर साल होली के मौके पर कई गाने लेकर आते है। होली पर उनका धमाल अक्सर ही देखने मिलता है। इस मौके पर उनके कई गाने रिलीज होते है जो काफी धूम मचाते है। ऐसे में अब उनके नए गानो की तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। अब धीरे धीरे उनके होली गीत रिलीज होंगे और दर्शकों के बीच धमाल मचाएंगे।

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्मो की बात करे तो बैक टू बैक उनकी कई फिल्मो रिलीज़ होने वाली है जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। लंदन में शूट करके लौटे पवन सिंह की यह फिल्मे भी अब जल्द से जल्द रिलीज़ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े: Good News: सिंगर शिल्पी राज के हाथ लगा बड़ा जैकपॉट, निरहुआ-आम्रपाली की ‘कलाकंद’ के सब गाने आये उनकी झोली में

ताज़ा ख़बरें