अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी की नोक-झोक से भरा गाना ‘गर्लफ्रेंड बनबु’ हुआ रिलीज़, रैप का भी लगा है तड़का

भोजपुरी फिल्मो के युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी की जोड़ी ने एक बार फिर अपने नए गाने से दर्शको का दिल जीत लिया

Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी सांग ‘जान लोगी क्या’ के बाद एक फिर से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू अपने नए सांग ‘A गर्लफ्रेंड बनबु का’ में रैप करते नजर आ रहे हैं। इस सांग में अरविंद अकेला कल्लू का साथ दिया हैं सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने। साथ ही सांग में भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड को अपनी दिलकश अदाओं और निगाहों से मदहोश कर देने वाली ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी भी नजर आ रही है। जो कल्लू से अपना सामान उठवा रही हैं।

दुबई की सड़कों पर दोनों के बीच की नोकझोंक देखने लायक है उसी पर कल्लू पहले तो देसी लुक में नीलम गिरी को परेशान करते हुए नजर आते हैं, फिर बाद में वे भी वेस्टर्न लुक में आ जाते हैं। ये वीडियो सॉन्ग ‘A गर्लफ्रेंड बनबु का’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद भी मिल रहा है।

अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी के लाजवाब परफॉर्मेन्स वाला ये गाना काफी धमाल कर रहा है। मस्ती से भरपूर इस वीडियो सॉन्ग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कल्लू और नीलम की जोड़ी इस गाने में फुल टू इंटरटेन कर रही है। फैंस को इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी की केमिस्ट्री गजब की लग रही हैं। वीडियो को कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

याद दिला दें इससे पहले भी अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी कई गानों में साथ नजर आ चुके हैं और इंटरनेट पर धमाका कर चुके हैं। हाल ही में कल्लू और नीलम के कुछ गाने जैसे ‘सिटी मारो’,’रील वाली दिल ले गईल’, ‘कबले लाईक ही दुसरका’ ‘लैला नेनुआ’ ‘बियाह बिना बिगारतारू’ यूट्यूब पर मिलेनियम क्लब में शामिल हो चुके हैं। ये सभी गाने आज भी काफी देखे जा रहे हैं। साथ ही फैंस इन्हें खूब वायरल भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया सॉन्ग “सौतिन के बोलिया” ने किया बवाल, प्रियंका राय की परफॉर्मेंस ने जीता दिल

ताज़ा ख़बरें