Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा के ब्लॉकबस्टर सांग “हमके दुल्हिन बनालs” को 1 सप्ताह में मिला 1 करोड़ व्यूज

पॉपुलर एक्टर सिंगर अंकुश राजा ने यूटयूब पर एक और रिकॉर्ड क्रिएट कर दिया है। उनके सुपर हिट गीत हमके दुल्हिन बनालs को सिर्फ एक सप्ताह में 10 मिलियन यानी एक करोड़ से अधिक व्यूज मिल गए हैं।

Ankush Raja Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर एक्टर सिंगर अंकुश राजा (Ankush Raja) ने यूटयूब पर एक और रिकॉर्ड क्रिएट कर दिया है। उनके सुपर हिट गीत हमके दुल्हिन बनालs (Humke Dulhin Banaila) को सिर्फ एक सप्ताह में 10 मिलियन यानी एक करोड़ से अधिक व्यूज मिल गए हैं। उन्होंने अपने सभी फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। सोशल मीडिया के अपने ऑफिसियल अकाउंट पर अंकुश राजा ने दर्शको का आभार व्यक्त करते हुए लिखा है “हमके दुल्हिन बनालs सॉन्ग को मात्र एक सप्ताह में 1 करोड़ लोगो का प्यार मिला है, इसके लिए दिल से बहुत बहुत आभार।” यह पोस्ट डालते ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।


भोजपुरी (Bhojpuri Hit Songs) के मोस्ट पॉपुलर गायक और नायक अंकुश राजा के विडियो सांग ” हमके दुल्हिन बनालs ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। उनके इस गाने को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अंकुश राजा ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस सांग ने तहलका मचा दिया है। गाने में अंकुश राजा का डांस कमाल का है। इस सांग को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज दी है।


अंकुश राजा के इस गाने में उनकी हीरोइन पल्लवी गिरी की परफॉर्मेंस भी लाजवाब है और दोनों की जोड़ी व केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।गाने के बोल बेहद प्यारे लिखे गए हैं यही वजह है कि यह लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। इस सुपरहिट भोजपुरी गाने ने यूटयूब पर आग लगा दी है। डांस और अदायगी से भोजपुरी इंटरटेनमेंट की दुनिया में इस गीत ने धमाल मचा दिया है। इसमे अंकुश राजा के साथ पल्लवी गिरी के जलवे शानदार नजर आ रहे हैं।


भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार कलाकार अंकुश राजा का युवाओं के बीच काफी क्रेज है। और एक हफ्ते मे एक करोड़ का रिकॉर्ड बता रहा है कि उनकी कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है।


इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं बोस रामपुरी ने जबकि इसके संगीतकार आर्या शर्मा हैं। अंकुश राजा और शिल्पी राज के इस जबरदस्त विडियो को डायरेक्ट किया है गोल्डी जयसवाल बॉबी जैक्सन ने जबकि इसके गार्जियन लखन बाबा हैं। विक्की यादव ने इसका डिजिटल मैनेज किया है। मैनेजर नेताजी हैं।

ये भी पढ़ें: Gobar Dhan: दिनेशलाल यादव निरहुआ और निर्देशक मंजुल ठाकुर की फ़िल्म “गोबर धन” की शूटिंग हुई शुरें

ताज़ा ख़बरें