तेलगु फिल्म अभिनेता Angad Kumar Ojha भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय, यूपी देवरिया में कर रहे हैं “करिया” की शूटिंग

तेलगु फ़िल्म वायरस से अपने अभिनय का परचम लहराने वाले अंगद कुमार ओझा अब भोजपुरी फिल्म 'करिया ' से कुछ नया लेकर आ रहे है

Angad Kumar Ojha New Bhojpuri Movie: तेलगु फ़िल्म वायरस से अपने अभिनय का परचम लहराने वाले अंगद कुमार ओझा (Angad Kumar Ojha) ने अब भोजपुरी सिनेमा जगत में कदम रख दिया है और आजकल भोजपुरी फ़िल्म ‘करिया'(Kariya) की शूटिंग में व्यस्त हैं। फ़िल्म करिया 2 भाषाओं में बनाई जा रही है फिलहाल वह भोजपुरी फ़िल्म करिया की शूटिंग में व्यस्त है, इसके बाद वह हैदराबाद में इसी फिल्म को तेलगु में शूट करेंगे।


गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों के प्रति समर्पित सशक्त फ़िल्म एक्टर अंगद कुमार ओझा की चर्चित फ़िल्म करिया की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया में जोर शोर से हो रही है। इस फ़िल्म के लेखक, निर्देशक, निर्माता और हीरो अंगद कुमार ओझा हैं। उनकी कम्प्लीट फैमिली फ़िल्म “करिया” साउथ और भोजपुरी 2 भाषाओं में एक साथ बनाई जा रही है।


उल्लेखनीय है कि शक्ति फिल्म्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले बनाई जा रही फ़िल्म करिया में अंगद कुमार ओझा के साथ ज़ोया खान की रोमांटिक जोड़ी नजर आएगी। अंगद कुमार ओझा और ज़ोया खान के साथ ही प्रमुख भूमिका में मनोज टाइगर, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, बालेश्वर सिंह, अयाज खान, बीना पांडेय, सोनिया मिश्रा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। ज्योति मिश्रा इसमे एक खास सांग में अपने ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।


गौरतलब है कि एक्टर डायरेक्टर अंगद कुमार ओझा (Angad Kumar Ojha New Bhojpuri Movie) ने इसके पहले वायरस फिल्म का निर्माण किया था, जो भोजपुरी और साउथ दोनों भाषाओं में बनाई गई थी। उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और अब वे करिया फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं।


फिल्म करिया के संगीतकार वीरेंद्र पॉल हैं। सिंगर्स आलोक कुमार, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, शिल्पी राज, हनी बी, विरेन्द्र पॉल हैं। फ़िल्म के डीओपी टी शबरी नाथ, डांस मास्टर प्रसून यादव, फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं। कला राजीव शर्मा का है। प्रोडक्शन  कंट्रोलर जीतू बाबा हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

ये भी पढ़े: देसी स्टार Samar Singh ने की Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani की ‘लिट्टी चोखा’ को देखने की अपील

ताज़ा ख़बरें