Manoj Singh Tiger On Award Shows: अक्सर कई अवार्ड शो में अपने कॉमेडियन अंदाज से लोगो का मनोरंजन करने वाले एक्टर मनोज सिंह टाइगर हाल ही में मुम्बई में हुए सबरंग फ़िल्म अवार्ड में नजर आए और लोगो का काफी मनोरंजन भी करते नजर आए।
लेकिन अवार्ड शो के दूसरे दिन एक वीडियो जारी करते हुए मनोज सिंह टाइगर ने अवार्ड शो को लेकर बेहद ही गंभीर बाते शेयर की और साथ ही अवार्ड को लेकर भी सवाल किए, यही नही मनोज सिंह टाइगर ने अब किसी भी अवार्ड शो में आने से इंकार कर दिया।