Tridha Choudhury ने बिकिनी पहन पूल में लगाई डुबकी, बोल्डनेस देख उड़ी फैंस की नींद

आश्रम फेम त्रिधा चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में त्रिधा ब्लू बिकिनी पहने स्विमिंग पूल जलपरी की तरह स्विमिंग करती नजर आ रही हैं

Tridha Choudhury New Video: बॉबी देओल की मोस्ट कंट्रोवर्शियल वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Aashram) इन दिनों सुर्खियों में है। सीरीज के काफी विवादित होने के बाद भी फैंस ने इसे खूब पसंद किया था। यह सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी। आश्रम के तीनों सीज़न को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब फैंस इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शो की बोल्ड एक्ट्रेस ‘बबीता’ सुर्ख़ियों में आई है। एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) ने आश्रम में बबीता का बोल्ड किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी। अब एक्ट्रेस ने अपना पूल वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बिकिनी पहनकर स्विमिंग करती नजर आ रही हैं।

बबीता की तरह त्रिधा चौधरी भी रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी बेहद बोल्ड है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपना नया वीडियो शेयर कर एक बार फिर फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। त्रिधा द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो में वह ब्लू बिकिनी पहने स्विमिंग पूल जलपरी की तरह स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका बोल्ड अवतार देख फैंस की नींद उड़ गई है। इस वीडियो पर फैंस उनकी तारीफ और बोल्डनेस की चर्चा कर रहे हैं।

त्रिधा चौधरी हिंदी के अलावा बंगाली फिल्मों में भी काफी एक्टिव है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। त्रिधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में बंगाली फिल्म ‘मिशौर रोहोस्यो’ से की थी। उन्होंने बंगाली के अलावा कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। लेकिन उन्हें शोहरत वेब सीरीज ‘आश्रम’ से मिली। त्रिधा ने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

आश्रम के तीनों सीजन में त्रिधा चौधरी ने बॉबी देओल के साथ बेहद बोल्ड सीन दिए हैं। सीरीज में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा। इसी सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला बनकर सबका दिल जीत लिया। इस सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। सीरीज का चौथा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। चौथे सीजन में कहानी आगे बढ़ेगी और आश्रम का खेल और खतरनाक हो जाएगा। बॉबी देओल और त्रिधा चौधरी के अलावा, आश्रम में अदिति पोहनकर, ईशा गुप्ता, अनुप्रिया गोयनका, चंदन रॉय सान्याल, अनुरिता झा, सचिन श्रॉफ और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़े: Rohit Shetty ने पूरी की Indian Police Force की शूटिंग, Shilpa Shetty ने शेयर किया वीडियो

ताज़ा ख़बरें