Riteish Deshmukh अब Case Toh Banta Hai में करेंगे बॉलीवुड हस्तियों से मजेदार सवाल, ट्रेलर हुआ रिलीज

Case Toh Banta Hai : रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता है' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस शो का ट्रेलर बेहद मजेदार है, जिसमे बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आएंगी।

Case Toh Banta Hai : बॉलीवुड एक्टर रितेश देखमुख (Riteish Deshmukh) वैसे भी अपने कॉमेडी अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। लेकिन अब रितेश दर्शकों को लोटपोट कर हसने पर मजबूर करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स से मजेदार सवाल पूछते नजर आएंगे। दरअसल आपको बता दे कि अमेज़न मिनीटीवी, अमेज़न की फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस ने आज नॉईस और कैंपस के सहयोग से अपना नया शो ‘केस तो बनता है’ (Case Toh Banta hai) का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया हैं। आपको बता दे कि यह एक ऐसी वीकली कॉमेडी शो होगा जिसमें रितेश देशमुख, वरुण शर्मा और कुशा कपिला मजेदार अंदाज से दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएंगे। आपको बता दे कि यह शो भारत का पहला कोर्ट कॉमेडी शो है, जहां बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और वरुण सरकारी वकील और डिफेंस लॉयर के तौर पर नजर आएंगे। 

वही जबकि इस कॉमेडी शो में कुशा जज की भूमिका में दिखाई देंगे | इस शो के इस मजेदार ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि रितेश देशमुख , वरुण और कुशा देश की सबसे फेमस स्टार्स के मामले को कैसे मजेदार अंदाज में निपटाते हैं यह देखना मजेदार होगा। बता दे की इस शो (Case Toh Banta hai) में वरुण धवन, करीना कपूर खान, करण जौहर, सारा अली खान, अनिल कपूर, रोहित शेट्टी और बादशाह गेस्ट के रूप में नजर आएंगे। केस तो बनता हैं के इस दमदार ट्रेलर से यह साफ़ होता हैं कि इस शो से रितेश, वरुण और कुशा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। 

आपको बता दे कि केस तो बनता हैं (Case Toh Banta Hai) के इस ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।अमेजन मिनी टीवी पर यह एक नया कॉमेडी रिएलिटी वेब शो है। वैसे खास बात आपको बता दे कि इस शो को देखने के लिए आपको कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन है तो आप अमेजन मिनी टीवी पर इस शो का लुफ्त उठा सकते हैं। बनिजय एशिया द्वारा निर्मित, केस तो बनता हैं शो 29 जुलाई को अमेजन मिनीटीवी, अमेजन शॉपिंग ऐप और फायर टीवी पर स्ट्रीम होगा। 

ये भी पढ़ें : RC15 के लिए Ram Charan ने जिम में किया हैवी Workout, वीडियो हुआ Viral

ताज़ा ख़बरें