बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा Sonakshi Sinha की डेब्यू वेब सीरीज Dahaad का प्रीमियर

सोनाक्षी अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'दहाड़' से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। प्राइम वीडियो से पहले इसका प्रीमियर बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। इस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज है

Sonakshi Sinha Debut Web Series: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। सोनाक्षी अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘दहाड़’ (Dahaad) से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। इस सीरीज को इसी साल स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन प्राइम वीडियो से पहले इसका प्रीमियर बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। इस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली यह पहली भारतीय वेब सीरीज है। इसे रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने डायरेक्ट किया है। यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है।

दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी की भूमिका में नजर आएंगी। सोनाक्षी के साथ विजय वर्मा और गुलशन देवैया भी अहम किरदारों में हैं। 8 एपिसोड के इस क्राइम ड्रामा की कहानी सीरियल किलर पर आधारित है। एक सार्वजनिक शौचालय में कई महिलाएं रहस्यमय तरीके से मृत पाई जाती हैं। इसके बाद यह केस सोनाक्षी यानी अंजलि के पास आता है। पहले तो यह सुसाइड केसेस लगते है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह एक सीरियल किलर का मामला लगता है। इसके बाद शुरू होती है पुलिस और हत्यारे के बीच कहानी।

सोनाक्षी सिन्हा ने अजय देवगन की फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया से डिजिटल दुनिया में कदम रखा है। यह फिल्म साल 2021 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में नोरा फतेही और शरद केलकर भी थे। इस फिल्म के बाद सोनाक्षी डबल एक्सएल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अब सोनाक्षी की डेब्यू वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

सोनाक्षी की दहाड़ का प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा। इस फेस्टिवल का आयोजन 16 फरवरी से 26 फरवरी तक किया गया है। पिछले साल कई बड़ी अभिनेत्रियों ने डिजिटल डेब्यू किया था। इनमें माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, जूही चावला, सोहा अली खान प्रमुख हैं। इस साल भी कई एक्ट्रेस अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इस साल शाहिद कपूर और विजय सेतुपति भी अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। वह फर्जी वेब सीरीज से डेब्यू कर रहे हैं। वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज के सभी एपिसोड 10 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाएंगे।

ये भी पढ़े: Shahid Kapoor और Vijay Sethupathi की वेब सीरीज ‘Farzi’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

ताज़ा ख़बरें