Rohit Saraf ने Maitreyi Ramakrishnan के साथ फोटो की शेयर, क्या दोनों एक साथ आएंगे नजर 

Rohit Saraf And Maitreyi Ramakrishnan Photo : क्या रोहित सराफ का नवीनतम सोशल मीडिया पोस्ट नेवर हैव आई एवर फेम मैत्रेयी रामकृष्णन उर्फ देवी के सहयोग का संकेत दे रहा है? पढ़ें पूरी खबर.

Rohit Saraf And Maitreyi Ramakrishnan Photo : मशहूर वेब सीरीज मिसमैच सीज़न 2 (Mismatched 2) से दर्शकों का दिल जीतनेवाले रोहित सराफ (Rohit Saraf) आज हर किसी के फेवरेट बन गए हैं। इस वेब सीरीज में उनके किरदार और अदाकारी की दर्शकों ने जमकर तारीफ़ की हैं। वही अब उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने फैंस के बीच खलबली ही मचा दी हैं। 

दरअसल आपको बता दे कि मिसमैच फेम रोहित सराफ (Rohit Saraf) ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर नेवर हैव आई एवर मैत्रेयी रामकृष्णन (Maitreyi Ramakrishnan) के साथ एक मस्त तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर को जहां दर्शक पसंद कर रहे हैं, वही इसे देखकर वह हैरान भी हैं। इस तस्वीर ने दर्शकों के बीच हंगामा मचाया हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित सराफ ने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘कोई भी मेरी देवी गर्ल जैसा नहीं है। दुनिया को यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि क्या हो रहा है।’ 

इस पोस्ट में रोहित के चेहरे के साथ नेवर हैव आई एवर सीरीज़ का एक स्टिल दिखाया गया है और इसने सभी को उत्साहित कर दिया है। ऐसे में लोग  कयास लगा रहे है कि यह दोनों जल्द साथ आएंगे। जब दर्शकों ने रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली को एक साथ देखा तो उन्होंने अपनी जोड़ी से उनका दिल चुरा लिया था और ऋषि हर लड़की के आदर्श साथी के रूप में फेमस हुए हैं। तो वही दूसरी ओर, मैत्रेयी एक नटखट, मोहक और प्यारी लड़की का एक पूरा बंडल है जो हर लड़के की कल्पना होती है। ऐसे में जब ये दो अविश्वसनीय रूप से परिपूर्ण लोग स्क्रीन शेयर करेंगे तो यकीनन इनकी जोड़ी सुपरहिट साबित होगी। हालांकि इसे लेकर अभी और जानकारी सामने नहीं आई हैं। 

यह भी पढ़ें :  Arjun Kapoor की फिल्म Kuttey का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सस्पेंस और एक्शन से हैं भरपूर

ताज़ा ख़बरें