Madhuri Dixit की Maja Ma का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कॉमेडी, रोमांस और इमोशंस का होगा जबरदस्त तड़का

Madhuri Dixit's Maja Ma Trailer : एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने लुटा सबका दिल, पढ़ें पूरी खबर।

Madhuri Dixit’s Maja Ma Trailer : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अक्सर अपने अदाओं के चलते खूब सुर्खियों में रहती हैं। माधुरी दीक्षित की अपकमिंग फिल्म मजा मा (Maja Ma) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। यह ट्रेलर देखने में काफी मजेदार है जो दर्शकों का दिल जीत लेगा। इस फिल्म में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का अलग अंदाज देखने मिल रहा है। मजा मा के इस ट्रेलर ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया हैं। 

मजा मा (Maja Ma) फिल्म में माधुरी दीक्षित एक डांसर के किरदार में नजर आ रही हैं। वही वह अपने बेटे के शादी के पीछे भी पड़ी है। द फेम गेम ‘ के बाद मजा मा माधुरी दीक्षित की दूसरी ओटीटी फिल्म है।ट्रेलर में माधुरी दीक्षित एक कमरे में अकेले डांस करते हुए नजर आ रही है। इसके बाद उनके बेटे का किरदार निभा रहे एक्टर ऋत्विक भौमिक की एंट्री होती है। फिर बरखा सिंह उनके गर्ल फ्रेंड के किरदार में दिखाई दे रही हैं। दोनो एक दूसरे से शादी का मन बना लेते है, मगर बरखा के परिवार वाले हामी नहीं भरते है। मगर जब बरखा के परिवार वाले माधुरी से मिलते है तो उसके पापा काफी इंप्रेस नजर आते हैं।वही इन सबके बीच माधुरी (पल्लवी) का एक वीडियो सामने आता है जिससे हर कोई काफी चौंक जाता है।

माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा (Maja Ma) फिल्म को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यह एक एंटरटेनर फिल्म होगी। वही इस फिल्म में इंडियन शादियों में आनेवाले उतार चढ़ाव को बखूबी दर्शाया गया हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजीत कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : Raju Srivastav हुए पंचतत्व में विलीन, रुला गया सबको हंसाने वाला

ताज़ा ख़बरें