Bigg Boss 18: Time God की पावर मिलते ही Shrutika Arjun ने घर में किया खेला, जानिए एक्ट्रेस की कितनी है नेटवर्थ

बिग बॉस 18 की एक प्रतियोगी श्रुतिका अर्जुन शो में विलेन बनकर उभरी थी। हालाकि श्रुतिका को लेकर दर्शकों और घर में प्रतियोगियों की सोच काफी अलग अलग है। अब उन्होने टाइम गॉड की पावर मिल गई है

Time God Shrutika Arun Strikes Back: कलर्स टीवी का सबसे रोमांचक शो बिग बॉस 18 का रोमांच अब अपने पूरे शबाब पर है। जैसे जैसे फिनाले करीब आ रही है। शो में ट्विस्ट और एविक्शन का खेल दर्शकों को माथा पीटने पर मजबूर भी कर रहा है। पिछले हफ्ते ऐसे ऐसे एविक्शन हुए, जिसकी वजह से दर्शक काफी नाराज भी थे। बात अगर दिग्विजय राठी के एविक्शन की करें, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी नाराजगी का इजहार किया था। इसके अलावा शो से बाहर जाने वाले प्रतियोगी भी एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 18 की एक प्रतियोगी श्रुतिका अर्जुन शो में विलेन बनकर उभरी थी। श्रुतिका को लेकर दर्शकों और घर में प्रतियोगियों की सोच काफी अलग अलग है। ऐसे में श्रुतिका के पास जब टाइम गॉड की पावर आई। तब श्रुतिका के तेवर कुछ अलग ही हो गए और उसने घर में अपने दुश्मनों से चुन चुनकर बदला लिया है। तो चलिए जानते हैं टाइम गॉड बनी श्रुतिका ने अब कौन सा खेला कर दिया है। इसके अलावा ये भी जानेंगे कि आखिर श्रुतिका कहां से ताल्लुक रखती हैं और उनका नेटवर्थ कितना है।

श्रुतिका अर्जुन को जब टाइम गॉड की पावर मिली। तब उन्होने घर में अपने दोस्तों को कई गिफ्ट दिए, तो वहीं जिनसे उनकी नहीं बनती, उनको एक या दो गिफ्ट ही दिए, ताकि उनके एविक्शन के चांस सबसे ज्यादा रहे। घर में सबसे बड़ी गेमर बनकर उभर रही श्रुतिका को जब इम्यूनिटी गिफ्ट बांटने का मौका मिला। तब उन्होने चुम दुरांग और करण वीर को 5-5 गिफ्ट दिए जबकि शिल्पा शिरोडकर और चाहत को 4 गिफ्ट दिए। इसके अलावा विवियन और सारा को दो- दो व अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को एक एक उपहार दिया। अब घर में इसके बाद नॉमिनेशन का हाइवोल्टेज ड्रामा शुरू होगा। जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा। देखते हैं घर में अब श्रुतिका का ये सफर कहाँ तक जाता है। वैसे भी हाल ही में घर से बाहर हुई वाइडकाल्ड एंट्री प्रतियोगी यामिनी मल्होत्रा ने श्रुतिका को घर की सबसे जहीरीली सदस्य करार दिया है। तो वहीं यामिनी ने ये खुलासा किया था कि श्रुतिका की मां से उसके अच्छे संबंध नहीं है।

श्रुतिका एक तरफ जहां घर में विवादों में रहती हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग अब श्रुतिका के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन है और उनका ताल्लुक कहाँ से है। तो चलिए जानते हैं श्रुतिका के बारे में। दरअसल श्रुतिका के दादा जी थेंगई श्रीनिवासन तमिल के मशहूर अभिनेता रहे हैं। श्रुति ने 15 साल की उम्र में ही साउथ की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। श्रुतिका की पहली तमिल फिल्म श्री थी जिसमें वो सूर्या के अपोजिट थी। इसके बाद श्रुतिका ने कई और साउथ की फिल्मों में काम किया, लेकिन श्रुतिका की ज्यादातर फिल्म असफल रही। श्रुतिका ने बाद में टीवी व रिएलटी शो की तरफ रूख किया और वो कूकू विथ कोमाली सीजन 3 में बतौर प्रतियोगी नजर आई और 2022 में प्रसारित हुए इस सीजन की विनर भी बनी।

श्रुतिका के बारे में कहा जाता है कि उन्होने इनाम में मिली इस पूरा राशि को डोनेट कर दिया था। इससे उनकी काफी तारीफ हुई थी। श्रुतिका अक्सर ऐसा करती नजर आती हैं। उन्होने तमिलनाडु में आए बाढ़ व चक्रवात में लोगों की काफी मदद की थी। वो अनाथ बच्चों की पढ़ाई व जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। श्रुतिका एक्टिंग के अलावा एक बिजनेस वूमेन भी हैं। वो एक आयुर्वेदिक स्किनकेयर ब्रांड हैप्पी हर्ब प्रोडक्ट की ओनर हैं। इसके अलावा थारी नाम से उनका कपड़ों का ब्रांड भी है। इस आधार पर छपी खबर के मुताबिक एक्ट्रेस की नेटवर्थ करीब 42 करोड़ की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उन्हे बिग बॉस 18 में भाग लेने के लिए भी अच्छी रकम मिल रही है। श्रुतिका ने एक बिजनेसमैन अर्जुन से शादी की है और उनका एक बच्चा भी है।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 18: Digvijay Rathee के घर से बाहर जाते वक्त फूट फूटकर रोए घर के सदस्य, यूजर्स बोले दिग्विजय के एविक्शन पर भड़के

Latest Posts

ये भी पढ़ें