संगीतकार AR Rahman को लेकर सिंगर Sonu Nigam का बड़ा खुलासा, बोले वो फ्रेंडली इंसान नहीं हैं

मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में ऑस्कर विनिंग संगीतकार एआर रहमान को लेकर बड़ा अजीबो-गरीब खुलासा किया है। उनके मुताबिक संगीतकार किसी से कोई खास रिलेशनशिप नहीं रखते हैं

Sonu Nigam Shocking Take On AR Rahman: सिंगर सोनू निगम बॉलीवुड के बहुत ही मशहूर गायक हैं। उन्होने अपनी आवाज़ से लोगों को दीवाना बनाया है। उनके गाये गाने 90 और उसके बाद के दशकों में काफी मशहूर हुए थे। हालाकि सोनू निगम की आवाज़ आजकल फिल्मों में हमें कम सुनाई देती है, लेकिन लाइव कॉन्सर्ट पर अक्सर वो देखे जा सकते हैं और लोग अपने पसंदीदा ट्रैक को यहां गायक की आवाज़ में एंज्वॉय कर सकते हैं। गायकी के अलावा सोनू ने एक्टिंग के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन बतौर एक्टर वो ज्यादा कामयाब नहीं हो पाए। गायक के साथ ही साथ सोनू निगम एक अच्छे होस्ट व मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं। वो अक्सर स्टेज शो में अपने समकालीन सिंगर व संगीतकारों की आवाज़ का नकल करते देखे जा सकता हैं। कई दूसरे संगीतकारों के साथ ही सोनू निगम ने संगीतकार एआर रहमान के साथ भी कई खूबसूरत गाने किए हैं। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में गायक ने संगीतकार एआर रहमान के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हे सुन लोग हैरान हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सोनू निगम ने एआर रहमान के बारे में आखिर क्या कह दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

एआर रहमान फ्रेंडली इंसान नहीं हैं:

सोनू निगम ने हाल ही में ए2 इंडिया से बातचीत करते हुए संगीतकार एआर रहमान के बारे में कहा कि वो सिर्फ अपने काम से काम रखते हैं। दुनियादारी से उन्हे कोई मतलब नहीं है। लोगों से घुलते मिलते उन्हे मैंने बहुत कम ही देखा है। हो सकता है कि उनके जो पुराने दोस्त हो, उनसे वो ज्यादा करीब हो, लेकिन मैंने जिस एआर रहमान को देखा है। वो फ्रेंडली इंसान नहीं हैं। उनके किसी के साथ कोई रिश्ता नहीं है। वो सिर्फ अपने काम से मतलब रखते हैं। अपने परिवारवालों को महत्व देते हैं और साथ ही साथ इबादत करने में मशहूल रहते हैं।

यूनीक पर्सनॉलिटी के धनी हैं एआर रहमान:

सोनू निगम ने आगे कहा कि वो एआर रहमान यूनीक व्यक्तित्व के धनी हैं। संगीतकार के साथ अपने यूएस टूर को याद करते हुए सोनू निगम कहते हैं कि उस दौरान उनसे सिर्फ हाय हैलो ही हुई थी। पूरा टूर खत्म हो गया लेकिन उन्होने किसी से ज्यादा बातें नहीं की। वो सिर्फ अपने काम से काम रखते थे। वो किसी का बुरा नहीं सोचते और न ही किसी के बारे में कोई गॉसिप करते हैं। किसी के साथ बुरा व्यवहार नहीं करते और ना ही किसी का दिल दुखाते हैं। वो अपने परिवार से जुड़े होंगे लेकिन किसी दूसरे के साथ उनका व्यवहार बहुत दोस्ताना नहीं रहता है।

आपको बता दें कि सोनू निगम ने अपनी बेहतरीन गायकी के दम पर इस इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। गाने को शौक उन्हे बचपन से ही था और वो अपने पिता अगम कुमार के साथ स्टेज पर गाते भी थे। 90 के दशक में टीवी का मशहूर रिएयलटी शो सारेगामा की होस्टिंग करके सोनू निगम काफी मशहूर हुए थे। 5 साल सफलता पूर्वक ये शो करने के बाद उन्होने शो छोड़ दिया था। जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar की Sky Force के गाने Maaye को लेकर गीतकार Manoj Muntashir नाराज, दी कानूनी एक्शन की धमकी?

Latest Posts

ये भी पढ़ें