Sky Force Trailer Launch: Akshay Kumar और Veer Pahariya की ये फिल्म देश के पहले एअरस्ट्राइक पर बेस है, Veer Pahariya की डेब्यू फिल्म

फिल्म मेकर ने ट्रेलर रिलीज से पहले अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया का एक छोटा सा वीडियो शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने का प्रयास इस फिल्म को लेकर किया है। वीडियो में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया, दोनों ही काफी शानदार दिख रहे हैं

Sky Force Official Trailer Launch Event: बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार की इस फिल्म में सारा अली खान,वीर पहाड़िया और निम्रत कौर लीड में हैं। फिल्म को संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने निर्देशित किया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले पहला पोस्टर रिवील किया गया था। इसके अलावा फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया का एक छोटा सा वीडियो शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने का प्रयास इस फिल्म को लेकर किया है। वीडियो में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया, दोनों ही काफी शानदार दिख रहे हैं। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कितना धमाकेदार हैं, लेकिन उससे पहले जानते हैं कि ये फिल्म किस विषय पर आधारित है।

अक्षय कुमार की ये आगामी फिल्म स्काई फोर्स भारतीय सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई रोमांचक पेशकश हो सकती है। यह फिल्म भारतीय वायुसेना (IAF) के साहसिक कारनामों और उनकी वीरता को दर्शाने वाली है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इसका विषय भारतीय वायुसेना के बहादुरी और उच्चतम स्तर की तैयारियों पर आधारित होगा। कहा जा रहा है कि ये फिल्म देश के पहले और सबसे खतरनांक एअरस्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

स्काई फोर्स भारतीय फिल्म उद्योग में पहली बार वायुसेना के अत्याधुनिक युद्ध अभियानों और उनके व्यक्तिगत संघर्षों को मुख्यधारा की फिल्म में दर्शाए जाने का प्रयास है। और इसके बहुमूल्य कंटेंट को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे भारतीय वायुसेना के पायलट अपने देश की रक्षा के लिए जीवन-मौत के संघर्ष में जुटे रहते हैं।

अक्षय कुमार ने हमेशा अपने किरदारों में विविधता दिखाई है, और इस फिल्म में उनका किरदार न केवल एक जांबाज पायलट का होगा, बल्कि वो भारतीय सैनिकों के संघर्ष और वीरता को भी पर्दे पर जीवंत करेंगे। अगर स्काई फोर्स सही दिशा में बनाई जाती है, तो यह भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक फिल्म साबित हो सकती है। इस फिल्म की रिलीज के लिए दर्शक खासा इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि अक्षय कुमार के स्टारडम के साथ-साथ इसके विषय भी इसे एक बड़ी हिट बनाने का माद्दा रखते हैं।

ये भी पढ़े: Govinda के करियर को लेकर वाइफ Sunita Ahuja का बड़ा खुलासा, बोली लापलूसों ने उनके पति का करियर बर्बाद कर दिया?

Latest Posts

ये भी पढ़ें