Sikandar & Upcoming Films Of 2025: हिंदी सिनेमा या यूं कहें कि बॉलीवुड के लिए साल 2024 को बॉक्स ऑफिस के लिहाज से औसत कहा जा सकता है। वो अलग बात है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने कमाई के नये रिकॉर्ड बना दिए हैं। जिसे आने वाली फिल्मों के लिए तोड़ना काफी मुश्किल है, लेकिन रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं ऐसे में साल 2025 से बॉलीवुड को काफी उम्मीदें हैं। 2025 में सलमान खान की सिकंदर से लेकर आलिया भट्ट व कीर्ति सेनन की अल्फा बॉक्स ऑफिस पर गरदा मचा सकती है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जो साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर गरदा मचा सकती हैं और फैन्स इन फिल्मों का इंतजार भी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।
Sikandar:
फिल्म अभिनेता सलमान खान की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म है। जो 2025 की ईद पर रिलीज होगी। 28 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म सलमान खान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना,काजल अग्रवाल,प्रतीक पाटिल बब्बर और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आएंगे। सिकंदर का टीजर रिलीज हो चुका है और इस फिल्म में सलमान खान का महा एक्शन अवतार नजर आने वाला है। फिल्म को एआर मुरूगदास निर्देशित कर रहे हैं। सलमान खान के साथ उनकी ये पहली फिल्म है। इस फिल्म को लेकर सलमान खान के अलावा दर्शक व फिल्म समीक्षक काफी एक्साइटेड हैं। पिछली रिलीज सलमान खान की फिल्में किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं कर पाई थी। इस साल वो सिर्फ कैमियो में ही नजर आए हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस का सिकंदर सलमान खान बन सकते हैं।
Chhava: छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। पहले यह पुष्पा 2 के साथ क्लैश करने वाली थी, लेकिन अब यह 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी। अपने सशक्त टीज़र के कारण इसको दर्शकों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा मिला है और बॉक्स ऑफिस पर यह विक्की के लिए एक और उरी बन सकता है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। जबकि रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी इस फिल्म के लीड स्टार कास्ट में से हैं।
Baaghi 4:
टाइगर श्रॉफ की किस्मत बागी 4 से बदलने की उम्मीद है। इसके फर्स्ट-लुक पोस्टर को दर्शकों की अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है। यह 5 सितंबर, 2025 को रिलीज हो रही है। टाइगर के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा लीड में होंगे।
Sky Force:
अक्षय कुमार और सारा अली खान की लीड भूमिका से सजी यह फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हो रही है। यह 1960 के दशक में स्थापित एक युद्ध फिल्म है, और प्री-रिलीज़ चर्चा को देखते हुए, यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना सकती है और अक्षय कुमार के बुरे दौर को संवार भी सकती है। इसके अलावा रेड 2,हाउसफुल 5, वॉर 2, जॉली एलएलबी 3, थमा और आलिया भट्ट व कीर्ति सेनन की लीड भूमिका से सजी फिल्म अल्फा से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं। अल्फा अगले साल क्रिसमस पर रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़े: मशहूर तबला वादक उस्ताद Zakir Hussain को किया गया याद, Javed Akhtar, Ashish Shelar जैसी कई हस्तियां रही मौजूद