Shatrughan Sinha On Ramayana Bungalow Name: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में अपने मुंबई स्थित बंगले का नाम ‘रामायणा’ रखने के बारे में दिलचस्प खुलासा किया। इस बात का खुलासा उन्होंने लहरे रेट्रो के साथ एक खास बातचीत के दौरान सीनियर मोस्ट जर्नलिस्ट भारती एस प्रधान के साथ किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उनका मुंबई स्थित बंगला ‘रामायणा’ नाम रखने के पीछे एक गहरी सोच थी। उनका मानना था कि रामायणा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह जीवन के आदर्शों, नैतिकता, और धर्म का प्रतीक है। उनके लिए यह नाम न सिर्फ एक घर, बल्कि एक संदेश भी है, जो सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसके अलावा अभिनेता ने आगे कहा कि यह उनके परिवार से भी जुड़ा हुआ है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे बताया कि उनके माता पिता को शुरू में संतान नहीं हो रही थी। उनके पिता, जो उस समय अमेरिका से पढ़ाई की थी, ने बनारस के एक मंदिर में मन्नते मांगी थी। एक्टर ने आगे कहा कि बनारस के राम रमापति बैंक में उन्होने सवा सवा लाख रामनामा रोजाना लिखकर संतान के लिए मन्नते मांगी थी और सौभाग्य से चार संताने पैदा हुई और चारों के नाम फिर इसी आधार पर राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न रखे गए। इसके आगे उन्होने कुछ नहीं मांगा, क्योंकि फिर वो लालच में आ जाता और वो मान्यता पूरी भी नहीं होती। एक्टर आगे कहा कि तीनों भाई डॉक्टर बन गए और वो कुछ नहीं बन पाए। फिर उन्होने एक्टर बनने का फैसला किया।
शॉटगन ने कहा कि एक्टर बनने के उनके फैसले का पिता जी ने विरोध किया और कहा कि अब ये जोकर बनेगा लेकिन मां ने उनका सपोर्ट किया। बाद में एफटीआई से कोर्स करने के बाद वो एक्टर बने शादी हुई और फिर जुडवा बेटे पैदा हुए, तो लोगों ने खुद ही उन बच्चों का नाम लव कुश रख दिया। ये सब चीजें हैं। जिसकी वजह से मुंबई के बंगले का नाम रामायणा रखा गया। शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि यह नाम उनके परिवार और उनके जीवन की मान्यताओं का सम्मान है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने इस खुलासे के साथ अपनी व्यक्तिगत सोच और अपने घर के नाम के पीछे की असली वजह को साझा किया। अगर आप भी इस दिलचस्प बातचीत को विस्तार से जानना चाहते हैं, लहरे के लेटेस्ट पॉडकास्ट में इस बातचीत को पूरा देख सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक को भी क्लिक कर सकते हैं। इस इंटरव्यू में शॉटगन ने अपने जीवन में मां और दूसरी महिलाओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की है।
ये भी पढ़े: Ashwin Kumar की ‘Mahavatar Narsimha’ का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर