Priyanka Chopra Almost Quit Films: प्रियंका चोपड़ा इस वक्त हॉलीवुड की फिल्मों में नाम व शोहरत कमा रही हैं। हॉलीवुड से पहले देसी गर्ल बॉलीवुड की फिल्मों के जरिए भी दर्शकों के दिलों पर करीब एक दशक तक राज किया था और लोग प्रियंका की फिल्मों को देखना अभी भी पसंद करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कभी प्रियंका चोपड़ा का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म होने वाला था। ऐसा दावा हाल ही में अपने दिए एक इंटरव्यू में वनवास फिल्म के लेखक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया है। शर्मा के मुताबिक उन्होने प्रियंका को इंडस्ट्री छोड़ने से बचा लिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड क्यों छोड़ना चाह रही थी।
प्रियंका चोपड़ा के नाक की सर्जरी गलत हो गई थी:
दरअसल इसके पीछे प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी थी। जो गलत हो गई थी और इसकी वजह से उनका शेप बिगड़ गया था। उस बीच में प्रियंका चोपड़ा ने जितने भी प्रोजेक्ट साइन किए थे। उन सभी में से प्रियंका चोपड़ा का बाहर कर दिया गया था। इससे निराश प्रियंका ने मुंबई छोड़ने का मन बना लिया था, क्योंकि उनके पास और कोई रास्ता नहीं बचा था। इसका खुलासा हाल ही में यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में वनवास निर्देशक अनिल शर्मा ने किया है।
आपको बता दे कि वो अनिल शर्मा ही थे, जिन्होंने प्रियंका को फिल्म ‘द हीरो’ में निर्देशित किया था, ये देसी गर्ल की पहली फिल्म थी। जिसके जरिए प्रियंका ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। उससे पहले प्रियंका ने अपनी नाक का ऑपरेशन कराया था। जो बाद में कुछ वजहों से खराब हो गया और इंफेक्शन की वजह प्रियंका का चेहरे का शेप बिगड़ने लगा था। और इस वजह से प्रियंका के हाथ से फिल्में निकलने लगी थी और वो निर्देशक अनिल शर्मा को भी उनकी साइनिंग अमाउंट लौटाने आई थी।
अनिल शर्मा के मुताबिक प्रियंका उनके पैसे लौटाने आई थी और उसने बताया कि उनकी नाक के साथ क्या हुआ है। अनिल शर्मा ने फिर प्रियंका डांटा और पैसे वापस नहीं लिए। बाद में अनिल शर्मा ने प्रियंका को वापस जाने से रोका और अपनी फिल्म के जरिए प्रियंका को बॉलीवुड में ब्रेक दिया। इसके बाद प्रियंका ने अदाज़ जैसी हिट फिल्म से अपने आप को यहां स्थापित किया और आगे की कहानी बताने की जरूरत नहीं है।