Mamta Kulkarni Becomes Mai Mamta Nand Giri: फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को इस महाकुंभ ने अब एक नई पहचान दे दी है। ममता कुलकर्णी अब किन्नर अखाडे की महामंडलेश्वर बन चुकी हैं और उनका नाम भी बदल दिया गया है। ममता कुलकर्णी अब यामाई ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएगी। कल शाम किन्नर अखाडे में ममता का पट्टाभिषेक किया गया। इस मौके पर ममता ने पहले अपना और इसके बाद परिवार का संगम में पिंडदान किया। ममता का इस दौरान पूरे रीति रिवाज के साथ कर्मकांड कराया गया और फिर अभिषेक कर किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर घोषित किया गया।
बॉलीवुड में वापसी पर किया रिएक्ट:
ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनने के बाद कहा कि उन्होने पिछले 23 सालों से बॉलीवुड की मोह माया और चकाचौंध त्यागकर धर्म के मार्ग पर चल रही हैं और उन्हे इस मार्ग पर अभी तक कोई परेशानी नहीं हुई। अब उनकी आस्था धर्म में और बढ़ गई है और वो अपनी जीवन अब सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के काम में लगाएंगी। इस दौरान ममता ने मीडिया से बातचीत में कई सालों का जवाब दिया और ये भी कहा कि वो अब बॉलीवुड में कभी भी वापसी नहीं करेंगी।
ममता का विवादों से रहा है नाता:
ममता कुलकर्णी ने तिरंगा फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। फिर आशिक अवारा और दूसरी फिल्मों की कामयाबी से वो शोहरत की बुलंदी पर पहुंच गई थी। राकेश रोशन की शाहरुख व सलमान खान स्टारर फिल्म करण अर्जुन में ममता सलमान खान के अपोजिट थी। ममता ने 90 के दशक में ही स्टारडस्ट मैगजीन के लिए एक बेहद ही बोल्ड टॉपलेस फोटोशूट करवाया, जिसके लिए वो काफी विवादों में आ गई थी। ममता फिल्म चायना गेट की शूटिंग के दौरान भी विवादों में आ गई थी। जब उनके निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। बाद में उन्होने संतोषी पर हैरेसमेंट का आरोप भी लगाया था। इसके बाद ममता के संबंध अंडरवर्ल्ड से होने की बात को लेकर भी खूब हंगामा हुआ था। फिर एक ड्रग केस में भी उनका नाम आया। साल 2000 में ममता भारत छोड़ विदेश चली गई और फिर 24 साल बाद वो पिछले साल वापस आई थी।
इन एक्टरों ने भी बॉलीवुड छोड़ा था:
बॉलीवुड में इससे पहले भी कई एक्टरों ने आध्यात्म अपनाया था और धर्म के रास्ते पर चलने का भरोसा दिया था, लेकिन कुछ तो वापस आ गए थे, इनमें अभिनेता विनोद खन्ना का नाम भी शामिल था। विनोद खन्ना के अलावा एक्ट्रेस बरखा मदान, सोफिया हयात और आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल के नाम भी शामिल हैं।