Sonakshi और Zaheer की शादी पर कवि Kumar Vishwas का बयान वायरल, बोले घर का नाम रामायण और लक्ष्मी कोई और…

मुकेश खन्ना के बाद अब सोनाक्षी जहीर इकबाल की शादी को लेकर कवि कुमार विश्वास ने ऐसी टिप्पणी कर दी है कि वो पिता शत्रुघ्न सिन्हा को बार बार चुभेगा

Kumar Vishwas Reacts To Sonakshi Zaheer Marriage: फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के रामायण के ज्ञान को लेकर अभी हाल ही में अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू कड़ी टिप्पणी की थी। जिसके बाद सोनाक्षी और पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना के कमेंट को लेकर उनकी तीखी आलोचना की थी। मुकेश खन्ना के बाद अब कवि कुमार विश्वास ने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम लिए बिना ऐसा बयान दे दिया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब सबकी निगाहें सोनाक्षी और शत्रुघ्न सिन्हा पर हैं। कि वो अब कवि कुमार विश्वास के इस बयान पर किस तरह से रिएक्ट करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कवि कुमार विश्वास ने ऐसा क्या कह दिया है कि उनका बयान सुर्खियों में है।

दरअसल कुमार विश्वास मेरठ में कवि सम्मेलन में हिस्सा ले गए हुए थे। वहां उन्होने ऐसा बयान दे दिया कि वो विवादों में आ गया है। हालाकि कवि ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनका इशारा अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की तरफ ही था। कुमार विश्वास ने अपने बयान में कहा कि अपने बच्चों को रामायण पढ़ने की आदत डलवाइए, कहीं ऐसा ना हो कि घर का नाम रामायण हो और आपके घर की लक्ष्मी कोई और ले जाए। कुमार विश्वास ने विस्तार से इस बारे में कहा कि रामायण पढ़ने के साथ ही उनके पात्रों जैसे सीता जी के बहनों के नाम,राम,भरत,लक्ष्मण और शत्रुघ्न के नाम भी याद करवाइए। ये संकेत के जरिए बात कह रहा हूं। जो समझ गए वो ताली बजाएं। नहीं तो कहीं ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और घर की लक्ष्मी कोई और ले जाए।

कवि कुमार विश्वास ने भले ही इस मौके पर किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी की तरफ था। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है और भाईयों के नाम राम, भरत और लक्ष्मण। जबकि शत्रुघ्न सिन्हा के बेटों के नाम लव और कुश हैं। ऐसे में शॉटगन की बेटी ने मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जहीर इकबाल से शादी की है। जो शुरू से ही विवादों में रही है। हालाकि शादी के समय शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा मौजूद थी, लेकिन लव और कुश इस शादी में नहीं आए थे।सोनाक्षी की शादी में लव कुश का न आना भी सुर्खियों में था। जिसपर लहरें रेट्रो से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि वो अभी युवा हैं और उनकी सोच अलग है। इस पर हम बाद में विस्तार से बातें करेंगे।

आपको बता दें कि ये सारा विवाद तब फिर से शुरू हुआ, जब मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में सोनाक्षी का नाम लेते हुए कहा कि वो जब एक केबीसी में हिस्सा लेने गई थी, तब उनसे वहां एक सवाल रामायण से जुड़ा पूछा गया था कि हनुमान जी हिमालय से किसके लिए संजीवनी लेने गए थे। इसका जवाब सोनाक्षी तब नहीं दे पाई थी और इसी को लेकर मुकेश खन्ना ने उनकी परवरिश पर सवाल उठाया था। इसके लिए शक्तिमान एक्टर ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को जिम्मेदार बताया था। जिस पर शॉटगन और सोनाक्षी दोनों ने ही कड़ा ऐतराज जताया था। हालाकि बाद में मुकेश खन्ना ने इसके लिए माफी मांग कर मामले को शांत किया था। अब देखना ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी का कुमार विश्वास के इस बयान पर किस तरह का रिएक्शन आता है।

ये भी पढ़े: Badshah ने सिंगर Diljit Dosanjh और AP Dhillon को दी अहम सलाह, बोले ‘हमारी जैसी गलती मत करो’

Latest Posts

ये भी पढ़ें