जानिए Miss India 2022 का ख़िताब हासिल करने वाली Sini Shetty से जुड़े कई दिलस्चप बाते

देश को अपनी मिस इंडिया मिल गई है। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने कई प्रतियोगियों को मात देकर मिस इंडिया का ख़िताब अपने नाम कर लिया

Miss India 2022: मिस इंडिया 2022 का ख़िताब अपने नाम करने वाली सिनी शेट्टी ने 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ जीत हासिल की। देश को एक नयी ब्यूटी क्वीन मिल गई है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाये हो रही है। मिस इंडिया का ख़िताब हासिल करने के बाद सिनी को सोशल मीडिया के जरिये खूब शुभकामनाये मिल रहे है साथ ही लोग अब सिनी शेट्टी के बारे में भी जानना चाहते है। तो चलिए आपको बताते है सिनी शेट्टी के जीवन से जुडी कुछ खास बाते। 

21 साल की सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में ही हुआ है लेकिन वे कर्नाटक में रहती है। पढाई में होशियार सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही वह सीएफए (चार्टर्ज फाइनेंशियल एनालिस्ट) की स्टडी कर रही हैं। सिनी को बचपन से ही डांस का काफी शौक रहा है। महज 4 साल की उम्र से वह डांस करती आ रही है। सिनी एक बेहद ही अच्छी भरतनाट्यम डांसर है और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज परफॉरमेंस किया। सिनी के सोशल मीडिया साइट पर भी उनके डांस की झलकियां देख  सकते है। उनके डांस के क्लिप खूब वायरल  हुए है और कोई भी उनके डांस को देखकर दिल खो बैठता है। 

मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने से पहले सिनी उप प्रतियोगिताओं में मिस टैलेंट का पुरस्कार जीत चुकी हैं। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था जिसमें शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी के सिर मिस इंडिया का ताज सजा। 

एक तरफ जहा कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मिस इंडिया का ख़िताब हासिल हुआ वही राजस्थान की रूबल शेखावत को फर्स्ट रनरअप घोषित किया गया। और यूपी की रहने वाली शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 की सेकेंड रनरअप रहीं।

बात करे सिनी के लुक्स की तो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके फोटोज को देखकर यही कहा जा सकता है की वे कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से किसी भी मायने में कम नहीं है। उनके ग्लैमरस लुक और खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रही है।

ये भी पढ़े: Aishwarya Rai Bachchan ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल कॉन्फ्रेंस में हुई शामिल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

ताज़ा ख़बरें