Kajal Raghwani ने अपनी कार पर हुए हमले की बयां की सच्चाई, बोली Khesari Lal को लेकर फैलाई गई खबर फेक

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के कार पर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर एक्ट्रेस ने सफाई दी है और बताया है कि इसका खेसारी से क्या वास्ता है

Kajal Raghwani Opens Up About Khesari Lal Yadav: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी आजकल काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होने भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल के बारे में एक इंटरव्यू में कई अनाप शनाप बातें भी कही थी। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी कार को रूकवा कर कुछ लोग एक्ट्रेस के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। जिससे काजल राघवानी उन लोगों पर भड़क गई। काजल के भड़कने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इन लोगों को खेसारी लाल व पवन सिंह के गुंडे बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर ये कह रहे हैं कि खेसारी ने इन लोगों से ही एक्ट्रेस के साथ हमला करवाया है लेकिन एक्ट्रेस ने अब इस मामले पर सफाई दी है।

Kajal Raghwani ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किए एक वीडियो के जरिए घटना का पूरा खुलासा किया है और ये भी बताया है कि उन कथित लोगों का संबंध इंडस्ट्री के किसी भी एक्टर से नहीं था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि ये घटना दशहरे के दिन घटित हुई थी। काजल ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस घटना को लेकर सफाई दी है और शुरूआत में काजल ने कहा कि उनका एक रोते धोते जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसकी सच्चाई ये है कि कुछ लोगों ने फोटो खिंचवाने के चक्कर में उनकी गाड़ी रोकी थी और उनका संबंध खेसारी लाल यादव या फिर इंडस्ट्री के दूसरे किसी एक्टर्स से नहीं है। वो लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने आए थे। उस वक्त वो चूकि डर गई थी। इसलिए जल्दबाजी और गुस्से में उन्होने उन लोगों पर नाराजगी जाहिर की थी।

Kajal Raghwani ने ये साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को लेकर जो फेक खबरें फैलाई जा रही हैं। वो किसी के लिए भी अच्छी नहीं है। इससे उनके पसंदीदा एक्टर की ही बदनामी होगी। इसलिए लोग ऐसी फेक खबरें फैलाना बंद कर दे। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कार वाली इस घटना का खेसारी लाल यादव से कोई लेना देना नहीं है। उनका नाम इस मामले में सिर्फ बदनाम किया जा रहा है। आपको बता दें कि काजल राघवानी पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने एक इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में हैं। जिसमें उन्होने खेसारी को लेकर काफी उल्टी सीधी बातें की थी। इसलिए इस घटना के बाद एक्ट्रेस ने मामले पर सफाई देना उचित समझा।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने एक साथ कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब चली थी, पर अचानक दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली है। खेसारी आजकल नई नई एक्ट्रेस के साथ काम करना पसंद करते हैं। तो वहीं काजल दूसरे भोजपुरी सितारों के साथ काम कर रही हैं। हाल ही में इस मामले पर लहरें भोजपुरी से बात करते हुए खेसारी ने कहा था कि अब कोई काजल के साथ फिल्में ऑफर नहीं करता हैं। तो इसलिए वो नई लड़कियों के साथ काम करना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: Dinesh Lal Yadav Nirahua ने शुरू की अपनी अगली फिल्म “बलमा बड़ा नादान” की शूटिंग

Latest Posts

ये भी पढ़ें