एनडीए सरकार में भारत बनेगा आत्मनिर्भर – रामदास आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में एनडीए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (Union Minister Ramdas Athawale) की उपस्थिति में दुबई में भारतीय उच्चायुक्तयालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में एनडीए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। दुबई में जो भारतीय है, वह आत्मनिर्भर बनने के लिए दुबई में आये और आत्मनिर्भर बने। अब भारत के बाहर रहने वाले सभी भारतीयों को भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

मोदी सरकार (Modi Sarkar) ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो विविध योजनाएं शुरू की है,उसमें निश्चित रूप से हम सफल होंगे। ऐसा वक्तव्य आज दुबई में केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री ने दिया। दुबई मे भारतीय उच्चायुक्त डॉ अमन पूरी की उपस्थिति में 72 वा गणतंत्र दिवस (Republic Day) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जिसमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (Union Minister Ramdas Athawale) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: UP Panchayat Election: निर्वाचन आयोग ने जारी की मतदाता सूची, वोटरों की संख्या बढ़ी

महामानव डॉ आंबेडकर द्वारा बनाया गया सविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ संविधान है। भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, इसलिए देश पूर्ण रूप से आजाद हुआ,इसलिए 26 जनवरी को रिपब्लिक डे के रूप में मनाया जाता है। संविधान के बदौलत ही भारतीय लोकतंत्र पूरी दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र साबित हुआ हमे इस बात का गर्व है। पूरी दुनिया में भारतीय संविधान सर्वश्रेष्ठ होने पर सभी देशवासियों को गर्व की अनुभूति होती है।

ताज़ा ख़बरें