Indian Navy Day 2020 : जानिए 4 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है नौसेना दिवस

भारत की नौसेना (Indian Navy) हर वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाती है। दरअसल इसके पीछे की कहानी 1971 से जुड़ी है। जानिए पूरी बातें

Indian Navy Day 2020: भारत की नौसेना (Indian Navy) हर वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाती है। दरअसल इसके पीछे की कहानी 1971 से जुड़ी है। तब भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया था। उसी की याद में आज के दिन नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय नौसेना की नींव 1612 में पड़ी थी। तब ब्रिटिश सेना ने अपने व्यापार की रक्षा करने के लिए गुजरात में सूरत के पास एक छोटी नौसेना की स्थापना की। इसके बाद 1686 में जब अंग्रेजों ने बंबई से व्यापार करना शुरू किया तो सेना को बंबई मरीन नाम दिया गया। 1892 में इसका नाम रॉयल इंडियन मरीन रखा गया। 26 जनवरी, 1950 को भारत के लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के बाद इसका नाम बदलकर भारतीय नौसेना किया गया। नौसेना दिवस पर इन शुभकामनाएं संदेश शेयर कर Indian Navy Day 2020 को सेलीब्रेट करें :

  1. जल से लेकर थल और नभ तक,

देश का मान बढ़ाने वाले वीर,

नौसैनिकों को हमारा नमन.

‘Happy Indian Navy Day 2020’

  1. दिल दिया है जान भी देंगे,

ऐ वतन तेरे लिए।

भारतीय नौसेना दिवस 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं।

  1. भारतीय नौसेना हमेशा हमें,

उन सभी जांबाजों की याद दिलाता है,

जो हमारी सुरक्षा के लिए,

हर दम मजबूती से खड़े रहते हैं.

‘हैप्पी इंडियन नेवी डे 2020’

4 . जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं,

एक दिन उन्हीं के पीछे काफिले होते हैं।

सेना है तो हम हैं।

हैप्पी इंडियन नेवी डे 2020।

  1. भारत माता तेरी गाथा

सबसे ऊँची तेरी शान

तेरे आगे शीश झुकाये

दे तुझको हम सब सम्मान

भारत माता की जय

हैप्पी नौसेना दिवस!!

  1. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मात्रभूमि की शान का है,

हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,

नशा ये हिंदुस्तान के मान का है.

‘Happy Indian Navy Day 2020’

7. ना जियो धर्म के नाम पर,

ना मरो धर्म के नाम पर,

इंसानियत ही है धर्म वतन का,

बस जियो वतन के नाम पर.

‘हैप्पी इंडियन नेवी डे 2020’

ताज़ा ख़बरें