India Coronavirus Latest Updates: देश में कोरोनावायरस कहर लगातार जारी है। आएदिन हजारों आकड़ो में नए मामलें सामने आ रहे है। अब हालही में भारत में कोरोनावायरस के अपडेट (India Coronavirus) को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की मंगलवार को हुई साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया है कि पूरी दुनिया में भारत में सबसे ज्यादा कोविड-19 टेस्ट (Covid-19 Tests) कराए जा रहे हैं। यहां तक कि पिछले एक हफ्ते में ही 76 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि भारत में 38.5 लाख मरीज़ ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी तक 5.8 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं, जो दुनिया के मुकाबले सबसे ज़्यादा हैं।
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि पिछले हफ्ते 76 लाख से ज़्यादा टेस्ट हुए हैं। वहीं देश में अब एक्टिव मामले अब कुल मामले के 1/5 बचे हैं। आंकड़ों की बात करते हुए उन्होंने बताया कि 4 राज्यों में आज भी 5,000 से कम एक्टिव मामले हैं। 18 राज्यों में 5 से 50 हज़ार के बीच एक्टिव मामले हैं। 4 राज्यों में 50 हज़ार से अधिक एक्टिव मामले हैं, वहीं, 5 राज्यों में 60% एक्टिव मामले हैं।
इन शहरों में है इतने मामलें:
- महाराष्ट्र में 29.5 फीसदी
- कर्नाटक में 9.9 फीसदी
- आंध्र प्रदेश में 9.4 फीसदी
- उत्तर प्रदेश में 6.8 फीसदी
- तमिलनाडु में 4.7 फीसदी
जिसके बाद बाकी राज्यों में 39.6 फीसदी एक्टिव मामले हैं।
नए केस और कोविड टेस्ट
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक महाराष्ट्र में नए मामले लगातार बढ़ रहे है। कर्नाटक कुछ स्थिरता की तरफ बढ़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी ट्रेंड लगातार ऊपर है। वहीं कोविड टेस्ट के आंकड़ों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल तक सिर्फ़ 10 हज़ार टेस्ट थे, जो 3 मई तक 10 लाख और फिर 8 सितंबर को 5 करोड़ टेस्ट तक हो गए। वही दूसरी ओर 9 से 15 सितंबर के बीच रोज़ाना औसत 10,94,592 टेस्ट हुए। इसके अलावा यूपी में अब तक सबसे ज़्यादा 70,11,832 टेस्ट हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पॉजिटिविटी रेट 4.5% चल रहा है।
ऑक्सीजन पर उन्होंने बोला:
बता दे, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता के सवाल पर बताया कि देश की 6900 मीट्रिक टन/प्रतिदिन की मेडिकल ऑक्सीजन की उत्पादन की क्षमता है। ऑक्सीजन की कोई शॉर्टेज नहीं है, बल्कि 1900 मीट्रिक टन सरप्लस है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सुनिश्चित करें कि हॉस्पिटल के लेवल पर ऑक्सीजन का स्टॉक मैनेजमेंट ठीक हो। इसके लिए राज्य को ठीक से निगरानी करनी होगी।
एक्टिव मरीजों की स्थिति पर उन्होंने बताया कि देश के स्तर पर 3.69% मरीज़ ऑक्सीजन बेड पर हैं। 2.17% मरीज़ ICU में (ऑक्सीजन के साथ) हैं, वहीं 0.36% मरीज़ वेंटीलेटर पर (ऑक्सीजन के साथ) हैं।
बता दे, देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच अब लोगों को कई छूट मिल गई हैं।
India Coronavirus Latest Updates