CM Yogi का आदेश किसानों की उपज का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और किसानों की उपज का भुगतान 72 घण्टे के अन्दर सुनिश्चित किया जाए।

CM Yogi Adiyanath Instructions About Farmer: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और किसानों की उपज का भुगतान 72 घण्टे के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री एमएसपी (न्यून्तम समर्थन मूल्य) के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) शनिवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कृतसंल्पित है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से राज्य में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Rajya Sabha में TMC सांसद Dinesh Trivedi ने किया इस्तीफे का ऐलान, कहा- TMC में घुट रहा है दम

उन्होंने महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की त्रासदी के पीड़ितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस आपदा के प्रभावितों से संवाद बनाए रखते हुए उनकी पूरी मदद करें और राहत उपलब्ध कराएं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित 5 होनहार बच्चों को सीएम योगी ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित उत्तर प्रदेश के 5 होनहार बच्चों को प्रदेश की इंद्रधनुषी प्रतिभा, क्षमता और विशिष्टता की पहचान बताया। मुख्यमंत्री (CM Yogi Adiyanath Instructions) ने कहा है कि वीरता, विद्वता, इनोवेशन, खेल, कला और संगीत के विलक्षण प्रतिभा संपन्न इन बच्चों ने स्वयं को पहचाना और फिर अपनी विशिष्टता को उत्कृष्ट बनाने के लिए भरपूर प्रयास किया। नतीजा, आज राष्ट्र इन पर गौरवान्वित है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन में सभी प्रकार के राष्ट्रीय पुरस्कारों के चयन में पारदर्शिता आई है। पद्म सम्मान हों या बाल पुरस्कार, योग्यता के अनुरूप ही चयन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को 51,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

ताज़ा ख़बरें