Comedian Sunil Pal Missing Updates: मशहूर कॉमेडियन और कई रिएयलटी शो का हिस्सा रहे अभिनेता सुनील पाल के गायब होने की खबर ने सभी को सकते में डाल दिया था। सुनील पाल की वाइफ ने इस बारे में मुंबई के सांताक्रुज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज कराने के 24 घंटे के अंदर ही अभिनेता का पता पुलिस ने लगा लिया है। जिससे उनके फैन्स व परिवार ने राहत की सांस ली है। ताजा जानकारी के मुताबिक सुनील पाल जल्द ही मुंबई आ जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सुनील पाल कहाँ गए थे और कैसे उनके गायब होने की खबर ने सभी को हैरत में डाल दिया था।
सुनील पाल की वाइफ ने मुंबई पुलिस को बताया था कि उनके पति मुंबई से बाहर शो के लिए गए हैं। 3 दिसबंर को वापस आने के लिए बोला था, लेकिन अब उनका फोन नहीं लग रहा है। इस वजह से कॉमेडियन की वाइफ घबरा गई थी और पुलिस में पति के लापता होने का रिपोर्ट दर्ज करा दी। भगवान का शुक्र है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के 24 घंटे के भीतर ही सुनील पाल का पता लग गया है। मीडिया खबरों में कहा जा रहा है कि खुद सुनील पाल ने अपने घर पर संपर्क करके बताया कि वो कहाँ हैं। सुनील पाल आज मुंबई आएंगे और फिर मीडिया से इस बारे में बातचीत भी करेंगे। खबर ये भी है कि मुंबई पुलिस भी एक्टर से इस बारे में पूछताछ करेगी कि वो कहाँ रह गए थे।
फिल्म समीक्षक गिरीश वानखेड़े के मुताबिक सुनील पाल मुंबई से बाहर मुश्किल में थे, लेकिन अब सबकुछ ठीक ठाक है। वो दिल्ली से मुंबई जल्द ही आएंगे। इस बीच एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए सुनील पाल ने ये कहकर सभी को चौंका दिया है कि उनका अपहरण हो गया था। वो दिल्ली से मुंबई आ रहे हैं और इस बारे में पूरा खुलासा करेंगे।
साल 2005 में आयोजित एक कॉमेडी रिएयलटी शो द ग्रेट लॉफ्टर चैलेंज के विनर बने थे और रतन नूरा के रूप में लोगों का दिल जीत लिया था। बाद में सुनील पाल कई और रिएयलटी शोज में नजर आए और फिल्में भी बनाई। सुनील पाल अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं और वो कॉमेडी का लाइव शो भी करते रहते हैं। देखते हैं सुनील पाल मुंबई आकर किडनैपिंग के बारे में क्या खुलासा करते हैं। आखिर कौन है जो सुनील पाल का अपहरण करना चाहता था?