विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर जल्द गूंजेगी बच्चे की किलकारी

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने घर आने वाले नए मेहमान की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की |

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या कुछ ही दिनों पहले पिता बने है | हार्दिक के बाद सभी की नजर क्रिकेटर विराट कोहली और एक्टेस अनुष्का शर्मा पर टिकी थी लेकिन अब एक बहुत ही बड़ी ख़ूबख़बरी विराट और अनुष्का ने अपने फैंस को दे दी है | जी हां विराट कोहली भी अब जल्द पिता बनने जा रहे है |

विराट ने अपने सोशल मीडिया साइट पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी | साथ ही विराट ने यह भी बताया की वे जनवरी 2021 में 2 से 3 होने जा रहे है | विराट और अनुष्का के घर नन्हा मेहमान आने वाला है |

इस पोस्ट को अपलोड करते ही फैंस और विराट-अनुष्का के चाहनेवालो की शुभकामनाएं आना शुरू हो गयी |

View this post on Instagram

And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️?

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

कोरोना काल मे जहाँ अक्सर बुरी खबर सुनने मिल रही है वही कुछ अच्छी खबर भी सामने आ रही है | विराट-अनुष्का के पहले करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी खुशखबरी लोगो के बीच शेयर की है |

Must WATCH – 2019 में ऐसे मनाया था क्रिकेटर धोनी ने अपना जन्मदिन, देखिये वीडियो

विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फ़ोटो शेयर की है | विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी | शादी से पहले और शादी के बाद अक्सर ही यह जोड़ी काफी चर्चायो में रही हैं |

ताज़ा ख़बरें