क्या शो Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़कर Harshad Chopda जा रहे हैं Bigg Boss के घर? जानिए पूरी बात

मिली जानकारी के मुताबिक हर्षद चोपड़ा बिग बॉस के लिए शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि हर्षद शो में अभिमन्यु के किरदार से काफी बोर हो गए हैं और अब वह बिग बॉस में जाकर कुछ नया करना चाहते हैं।

Harshad Chopda In Bigg Boss 16: कलर्स टीवी का बहुत ही पॉपुलर रियलिटी शो बिगबॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों इंटरनेट की सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो को बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान होस्ट करते हैं। इस साल बिगबॉस का 16वां सीजन आ रहा है। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। हमेशा की तरह शो में इस बार भी कई सेलेब्स नजर आएंगे। इस शो में इस बार भी टीवी के कई पॉपुलर एक्टर अपने गेम का जादू दिखाते नजर आएंगे। वही अब तक जो नाम सामने आए हैं उसमे एक नाम टीवी के बहुत ही चर्चित एक्टर हर्षद चोपड़ा का भी है।

आपको बता दे, फिलहाल हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मुख्य भूमिका निभा रहे है। वही इस बीच अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि हर्षद चोपड़ा सलमान खान के शो बिगबॉस में नजर आएंगे। वही इस खबर से सबके दिमाक में ऐसी अटकले भी आ रही है कि अगर हर्षद शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कर रहे हैं ऐसे में उनके बिग बॉस में आने पर सवाल खड़े हो रहे थे। शो में हर्षद, अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। तो ऐसे में अभिमन्यु बिग बॉस शो करेंगे या नहीं। खैर इन सब सवालों के बीद एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक हर्षद चोपड़ा बिग बॉस (Harshad Chopda In Bigg Boss 16) के लिए शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि हर्षद शो में अभिमन्यु के किरदार से काफी बोर हो गए हैं और अब वह बिग बॉस में जाकर कुछ नया करना चाहते हैं। 3 हालांकि अभी तक इस बारे में ना तो हर्षद और ना ही शो के मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट सामने आया है।

बात शो की करे तो अब शो के अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु और अक्षरा एक बार फिर मिल जाएंगे। अभिनन्यु को कुणाल की सच्चाई पता चल जाएगी और इसके बाद वह फिर अक्षरा के साथ आ जाएगा। लेकिन अब हर्षद अगर शो से जाएंगे तो मेकर्स को कोई नया चेहरा ढूंढना पड़ेगा या फिर शो ही दोनों के मिलन के साथ एंड हो जाएगा।

वही अगर बात सलमान खान के शो बिगबॉस 16 में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की करे तो अब तक इस शो के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं जैसे फैजल खान, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, चारू असोपा, राजीव सेन, नुसरत भरुचा, फहमान खान। हालांकि इनमे से किसी का नाम भी चैनल की तरफ से कन्फर्म नहीं किया गया है। इस शो का प्रोमो काफी मजेदार बनाया गया है। जिसे देखकर ये साफ़ पता चल रहा है कि इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट्स के लिए Salman Khan ने बनाया यह नया रूल्स, वरना गेम से हो जायेंगे दूर

ताज़ा ख़बरें