Tushar Kalia ने शाही अंदाज में की Triveni Barman से शादी, यहाँ देखे वेडिंग फोटो

मशहूर कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से शाही अंदाज में शादी की। तुषार और त्रिवेणी 17 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे

Tushar Kalia Triveni Barman Wedding: मशहूर कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Tushar Kalia) ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन (Triveni Barman) से शाही अंदाज में शादी की। तुषार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की पहली तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शादी और वेडिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। तुषार और त्रिवेणी 17 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। तुषार झलक दिखला जा में कोरियोग्राफर हैं। वह खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन के विनर भी रह चुके हैं। जबकि त्रिवेणी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

तुषार कालिया और त्रिवेणी बर्मन ने 17 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद आज शादी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तुषार और त्रिवेणी एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए तुषार ने लिखा ‘ब्लेस्ड’। शादी की तस्वीर पर कॉमेडियन भारती सिंह, एक्टर अर्जुन बिजलानी समेत कई टीवी सितारे बधाई दे रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी नए कपल को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं उनके फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। तुषार द्वारा अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई क्लिप में वह अपनी पत्नी त्रिवेणी को माथे पर किस कर रहे हैं। वहीं दूसरी क्लिप में वह अपनी पत्नी को गले लगा रहे हैं और उनका हाथ पकड़ रहे हैं तो एक में उन्होंने घुटनों के बल बैठकर वरमाला पहन रहें है।

तुषार ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर शादी की घोषणा की थी। करीब 10 महीने बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। तुषार और त्रिवेणी अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। तुषार को पहला ब्रेक झलक दिखला जा में मिला। वह दो सीजन तक शो में रहे। इसके बाद वे इंडियाज गॉट टैलेंट में नजर आए। यहां मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर उनके को-जज थे। करण जौहर ने ही तुषार को पहला ब्रेक दिया था। करण जौहर ने तुषार को अपनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में काम करने का मौका दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘ओके जानू’, ‘करीब करीब सिंगल’ और ‘धड़क’ जैसी फिल्मों में काम किया।

तुषार और त्रिवेणी की शादी और शादी समारोह के साथ-साथ हल्दी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हल्दी में कपल येलो आउटफिट में नजर आया। तुषार येलो कुर्ता और त्रिवेणी येलो एंड पिंक साड़ी में नजर आई। उनके हल्दी वेन्यू को भी पीले फूलों से सजाया गया था।

ये भी पढ़े: Sidharth Malhotra और Kiara Advani की शादी की डेट आई सामने, इस महीने दोनों करेंगे शादी

ताज़ा ख़बरें