Khatron Ke Khiladi 12 में Shivangi Joshi को करेंट लगते ही निकली चीखें और आंसू

Shivangi Joshi In Khatron Ke Khiladi 12 - रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का आगाज जल्दी टीवी पर होने वाला है। इस शो में नजर आने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का रोहित शेट्टी के खतरों का सामना करते हुए वीडियो हो गया है वायरल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Shivangi Joshi In Khatron Ke Khiladi 12 : रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आपको बता दें कि यह शो 2 जुलाई से टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस शो के लिए दर्शक बहुत ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसके साथ आपको बता दें कि इस शो की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है। 

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) से कई प्रोमो सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते हैं जिसको देखकर फैंस इस शो को लेकर बहुत एक्साइटेड हो जाते हैं। वहीं अब इस शो से एक और प्रोमो सामने आ चुका है जिसमें टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) नजर आ रही हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से सामने आए इस प्रोमो में टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) एक कंटेनर में लेटी हुई है जो कि पानी से भरा हुआ है और उसके ऊपर जाल लगा हुआ है। वही उस जाल में करंट है और जैसे ही शिवांगी जोशी उस जाल को छूती है उन्हें जोरदार का करंट लगता है। दरअसल टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को उस जाल पर लटकी चाबी को निकालना होता है और खुद को आजाद करवाना होता है। 

ऐसे में उस चाबी को निकालते हुए शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को कई बार करंट का जोरदार झटका लग जाता है और इस मारे उनकी चीखें भी निकल जाती हैं। वही एक बार शिवांगी के आंखों से आंसू भी निकल जाते हैं, मगर एक्ट्रेस शिवांगी पूरी हिम्मत और जोश के साथ इस मुश्किल स्टंट को परफॉर्म करती हुई नजर आ रही है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) से शिवांगी जोशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनकी इस हिम्मत की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चाहने वाले शिवांगी के प्रोमो को बेस्ट बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें :एक्स हसबैंड Ritesh से शादी तोड़ने के बाद 3 महीने में कैसे शुरू हुई Rakhi Sawant और Adil की Lovestory

ताज़ा ख़बरें