Bigg Boss 15 Update: सलमान द्वारा बेइज्जत होने पर शमिता ने छोड़ा बिग बॉस का घर

बिग बॉस 15 के इस वीकेंड के वार पर सलमान खान ने शमिता शेट्टी को अपमानित कर दिया। जिसे बर्दाश्त नहीं कर पाई शमिता शेट्टी और छोड़ कर चली गई बिग बॉस का घर...

Shamita Left Bigg Boss House: टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर में हो रहा है बड़ा ड्रामा। इस वीकेंड के वार पर छोड़ देंगी शमिता शेट्टी बिग बॉस का घर। दरअसल बीते हफ्ते टास्क को बार-बार कंटेस्टेंट्स द्वारा रद्द कराए जाने पर सलमान खान (Salman Khan) का फूटा गुस्सा घरवालों पर। जिस दौरान शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) खुद का बचाव करते हुए, लेगी सलमान संग बहस करने। देखते ही देखते इनके बहस ने खराब मोड़ ले लिया। जिसके बाद सलमान खान ने सबके सामने शमिता शेट्टी को अपमानित कर दिया। जिसे बर्दाश्त नहीं कर पाई शमिता शेट्टी और उठकर मुख्य द्वार से बाहर हो गई।

आपको बता दें कि शमिता शेट्टी इसके पहले भी सलमान खान के साथ बहस कर चुकी हैं। इसके पहले भी सलमान खान ने कई बार उन्हें नेशनल टेलीविजन पर अपमानित किया है। लेकिन इस बार बात हद से ज्यादा बढ़ गई। राखी सावन (Rakhi Sawant) के गलत फैसलों के खिलाफ बोलने का नतीजा यह हुआ कि शमिता शेट्टी को बिग बॉस का घर छोड़ना पड़ा। पूरी बात को विस्तार से जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: इस्माइल दरबार ने उड़ाई अरिजीत सिंह और बादशाह की खिली, जानिये क्या कहा…

ताज़ा ख़बरें