Bigg Boss 15 Update: शमिता शेट्टी ने दिया राखी सावंत को जोरदार धक्का, क्या देंगे बिग बॉस सजा?

बिग बॉस 15 के घर में हुई हाथापाई। टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान राखी सावंत ने की मनमानी तो नाराज़ शमिता शेट्टी ने दिया उन्हें धक्का। जानिये क्या है पूरी बात...

Shamita Pushes Rakhi: टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर में एक बार फिर हुई हाथापाई। शमिता शेट्टी ने दिया राखी सावंत को जोरदार धक्का। टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान राखी सावंत (Rakhi Sawant) संचालक होने के कारण लगातार मनमानी कर रही थी। जिस मनमानी से पहले तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) फिर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) उसके बाद निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) और अब शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी हो गई है परेशान। सावंत ने जानबूझकर देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के हक मैं फैसला सुना दिया। जिसके बाद शमिता शेट्टी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। और वह लगी राखी सावंत से बहस करने। इस बहस के दौरान राखी सावंत शमिता को उक्साती हैं। जिसके बाद शमिता ने दिया राखी सावंत को जोरदार धक्का।

आपको बता दें कि निशांत भट्ट ने शमिता शेट्टी को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन शमिता शेट्टी अपने आपे से बाहर हो चुकी थी। वहीं राखी सावंत भी लगातार शमिता शेट्टी को चिढ़ाते हुए नजर आ रही थी। टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान राखी सावंत में कई बार मनमानी की। जिससे पूरा घर परेशान हो चुका है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Bigg Boss 15 Update: फुट फुट कर रोये तेजस्वी और करण, राखी ने लगाई #TajRan में आग

ताज़ा ख़बरें