बिग बॉस 15 अपडेट: Nishant Bhatt के चलते रो पडी Shamita Shetty

बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करने के दौरान, शमिता ने अपने घर से आए हुए दिवाली के सारे गिफ्ट्स को कचरे के डब्बे में डाल दिया। वही भावुक शमिता शेट्टी के सामने खुशी में डांस करने लगे निशांत भट्ट उनके । जिसके चलते दोनों के बीच हो जाती है जुबानी जंग।

Shamita Shetty Vs Nishant Bhatt: टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 (Bigg Boss 15) के घर में एक बार फिर टूट गई दोस्ती। अभिनेत्री शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और डांस कोरियोग्राफर निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) के बीच हुआ बड़ा झगड़ा। शमिता शेट्टी ने कुर्बान किया अपने घर से आए दिवाली के गिफ्ट्स को। जिसके बाद शमिता बहुत ही ज्यादा भावुक हो गई थी। और निशांत की कड़वी बातों ने उनकी आंखों में आंसू ला दिए। दरअसल बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करने के दौरान, शमिता ने अपने घर से आए हुए दिवाली के सारे गिफ्ट्स को कचरे के डब्बे में डाल दिया। जिस पर घरवालों की सहमति भी थी। शमिता शेट्टी के भावुक होने के बाद निशांत भट्ट उनके सामने खुशी में डांस करने लगे। जिसे देख अमिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और दोनों के बीच हो जाती है जुबानी जंग।

इन दोनों के बीच हुए बहस के दौरान निशांत भट्ट बाकी घर वालों के सामने शमिता शेट्टी को खूब खरी-खोटी सुनाते हैं। जिसके बाद शमिता शेट्टी की आंखों से आंसू छलक जाते हैं। शमिता शेट्टी कहती हैं कि निशान भट्ट से उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी। वही बाकी घर वालों ने भी अब शमिता शेट्टी का साथ पूरी तरह से छोड़ दिया है। आखिर हुआ क्या शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बीच में? अगर आप भी जानना चाहते हैं तो इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Bigg Boss फेम Nikki Tamboli ने Jay Bhanushali को लेकर दी सफाई, देखिये वीडियो

ताज़ा ख़बरें