Khatron Ke Khiladi 12 में Rohit Shetty ने हेलीकॉप्टर से मारी शानदार Entry, इस दिन ऑन एयर होगा शो

Khatron Ke Khiladi 12 : बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में इस शो का दमदार वीडियो हो रहा है वायरल। रोहित शेट्टी मार रहे धमाकेदार एंट्री, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Khatron Ke Khiladi 12: बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपने खतरनाक स्टंट के लिए काफी जाने जाते हैं। इन दिनों रोहित शेट्टी अपने अपकमिंग स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आए दिन इससे जुड़ी कोई ना कोई खबर सामने आती ही रहती है। इस बार इस शो में टीवी के कई बड़े चेहरे दिखने वाले हैं।

वही आपको बता दें  रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 12 Khatron Ke Khiladi 12) एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) धमाकेदार एंट्री मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो में रोहित शेट्टी एक हेलीकॉप्टर पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। और यह हेलीकॉप्टर शो के शूट लोकेशन की तरफ बढ़ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक बार फिर पागल, जंगली, रॉ और रियल होने का समय! खतरों के खिलाड़ी!! शूटिंग शुरू!’ आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के इस पोस्ट पर दर्शक अपना प्यार बरसा रहे हैं।

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी के पॉपुलर शो में से एक है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इस साल सातवीं बार इस शो को फिर से होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। बात करें अगर इस शो में नजर आने वाले खिलाड़ियों के बारे में खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक, श्रुति झा, शिवांगी जोशी, मुनव्वर फारुकी, कनिका मान, प्रतिक सहजपाल, मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे, राजीव अदातिया, निशांत भट्ट, जन्नत जुबेर नजर आने वाले हैं। वही खबरों के मुताबिक आपको बता दे कि रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 7 अगस्त से शुरू होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Saath Nibhana Saathiya 2 में एक बार फिर गोपी बहू बनकर टीवी पर नजर आएंगी Devoleena Bhattacharjee

ताज़ा ख़बरें