Breaking! रणविजय सिंह ने किया रोडीज का सफर खत्म, सोनू सूद लेंगे उनकी जगह

MTV रोडीज के साथ 18 साल पुराना सफर खत्म कर दिया रणविजय सिंह ने। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब शो की कमान संभालेंगे। जानिये पूरी बात...

Rannvijay Singha Roadies: टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज (Roadies) के फैंस के लिए आई बुरी खबर। जल्द होगी शो में अभिनेता सोनू सूद की एंट्री। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) ने रोडीज को छोड़ने का फैसला कर लिया है। शो के फैंस के साथ रणविजय के चाहने वाले भी उनके इस फैसले से परेशान हो गए हैं। इसी लिए मेकर्स ने अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को अब शो में लाने का मन बना लिया है। अपने 18 साल लंबे सफर को यूं अचानक से खत्म करने का कारण तो अभी तक रणविजय ने बताय नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने तरह-तरह के अनुमान लगाना शुरू कर दिया है।

साल 2003 में रणविजय सिंह रोडीज पर कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे। जहां से उन्हें ऐसा फेम मिला कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने सीजन को बतौर कंटेस्टेंट पूरा करने के बाद रणविजय उस शो के होस्ट बन गए अगले ही सीजन में। फिर रणविजय उसी शो के जज और फिर मेंटर के तौर पर नजर आए। रघु राम (Raghu Ram) और राजीव लक्ष्मण (Rajiv Lakshman) के शो को छोड़ देने के बाद से रणविजय ने ही शो की कमान संभाली थी। अब उनके बाद यह डोर आ जाएगी अभिनेता सोनू सूद के हाथ में। इस मुद्दे से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Exclusive: आ गया देवोलीना और विशाल सिंह की सगाई का सच सामने, जाने क्या है फोटोज के पीछे की सच्चाई

ताज़ा ख़बरें