Pearl V Puri के सपोर्ट में सामने आईं Rakhi Sawant, कहा- ‘भगवान भी बोलेंगे तो नहीं मानूंगी’

सोशल मीडिया पर भी बहुत से सेलेब्स ने पर्ल वी पुरी को लेकर पोस्ट शेयर की है। वहीं राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने भी पर्ल को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Rakhi Sawant supports Pearl V Puri: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर लगे रेप के आरोप से इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। इंडस्ट्री से जुड़े जिन सितारों ने पर्ल वी पुरी के साथ काम किया है वे ये बात मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्हें पूरा यकीन है की पर्ल वी पुरी निर्दोष हैं। सोशल मीडिया पर भी बहुत से सेलेब्स ने पर्ल वी पुरी को लेकर पोस्ट शेयर की है। वहीं राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने भी पर्ल को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘जब सुबह उन्होंने यह खबर सुनी तो वह हैरान रह गईं। वह इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं हुईं। उन्होंने कहा “पर्ल वी पुरी के बारे में अगर मुझे ऊपर से आकर भगवान भी बोलेंगे तो भी मैं नहीं मानूंगी। इतना इनोसेंट लड़का है पर्ल वी पुरी। मैं बीसीएल में उनके साथ थी। वह कभी भी नजरें उठाकर लड़कियों को नहीं देखता। मैं ये सब मानने के लिए तैयार ही नहीं हूं, बलात्कार के केस में उसका हाथ है।

ये भी पढ़े: Tiger Shroff ने शेयर किया ‘Baaghi 3’ के फेल शॉट, फाड़ने से पहले ही उड़ गई शर्ट, देखें VIDEO

इसी के साथ राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने आगे कहा कि सुबह जब मैंने आंख खोली और पर्ल के बारे में ये न्यूज़ पढ़ी तो मैं चौंक गई। मुझे ये पढ़कर बहुत दुख हो रहा है। सब उसका सपोर्ट कर रहे हैं। वह बहुत सीधा लड़का है। मैं शॉक हूं कि कोई ऐसी झूठी श‍िकायत कैसे कर सकता है। यह सब गलत बात है। सब कुछ पुलिस के हाथ में है, पर हम जितना पर्ल को जानते हैं। वह बहुत अच्छा लड़का है और बहुत क्यूट लड़का है। मेरे लिए तो यह हार्ट अटैक वाली न्यूज है।

इतना ही नहीं राखी (Rakhi Sawant) ने यह तक कहा दिया कि मैं कभी यू टर्न लेकर नहीं आती हूं, लेकिन आज मैं यू टर्न मारकर आप लोगों के कैमरे के सामने आई स्पेशली पर्ल के लिए। मैं पूरी तरह से पर्ल के सपोर्ट में हूं। हमारी पूरी सीरियल इंडस्ट्री पर्ल के सपोर्ट में है। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। देखो जब कोई स्टार बनता है न तो लोग उसे ऐसे ही नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। बता दें कि पर्ल वी पुरी को लेकर टीवी क्वीन एकता कपूर के साथ अन्य सेलेब्स जैसे अनीता, करिश्मा तन्ना और अली गोनी ने सपोर्ट भी किया हैं।

ताज़ा ख़बरें