Priyanka Chahar Choudhary मुंबई में ढूंढ रही घर, Lock Upp 2 में आ सकती है नजर

बिग बॉस 16 के बाद प्रियंका चाहर चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में खुद से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। अब प्रियंका मुंबई में घर की तलाश में है

Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी की फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लोग उनके वीडियो को बार-बार देख रहे है। एक्ट्रेस की डिमांड भी बढ़ गई है। उन्हें कई शोज भी ऑफर किए जा रहे है। इसके अलावा बिग बॉस के घर में उनकी और अंकित गुप्ता की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दर्शक उन्हें फिर से साथ देखना चाहते है। अंकित और प्रियंका जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। इस बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह मुंबई में घर की तलाश कर रही है।

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ से प्रियंका चाहर चौधरी का बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा थी। हालांकि इस बात की सच्चाई बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कुछ भी ऑफर नहीं किया गया है। इसके बाद खबर आई थी कि वह कंगना रनौत की ‘लॉक अप 2’ में नजर आएंगी। शो के मेकर्स ने प्रियंका को अप्रोच किया है। लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने शो के लिए हामी नहीं भरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चाहर चौधरी मुंबई में घर की तलाश में है। बिग बॉस 16 के बाद वह काफी पॉपुलर हो गई है। इसके बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में काफी बदलाव आया है।

एक्ट्रेस इससे पहले चंडीगढ़ में थीं, जहां वो टीवी शो ‘उड़रियां’ की शूटिंग कर रही थी। अब बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद फैंस प्रियंका पर पहले से ज्यादा प्यार बरसा रहे है। इस वजह से वह मुंबई में घर की तलाश कर रही है। इसके साथ प्रियंका ने कहा कि, मैं ये बोलना चाहती हूं सारे priyankit फैंस जो मेरे या अंकित के प्रोजेक्ट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है कि जल्द कुछ आएगा।’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद साफ़ है कि दोनों एक बार फिर साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा कि जब वह बिग बॉस के घर से बाहर निकलीं तो उनके लिए शहर का माहौल बिल्कुल अलग था। वह पहले भी मुंबई में रहती थी। लेकिन अब सब कुछ बदल गया है। हाल ही में प्रियंका से पूछा गया कि वह अंकित के अलावा किसे डेट पर ले जाना चाहेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने अब्दु रोजिक और एमसी स्टेन का नाम लिया था।

ये भी पढ़े: क्या Lock Upp Season 2 में नजर आने वाली है Jannat Zubair, देखे एक्ट्रेस का खास रिएक्शन

ताज़ा ख़बरें