Rohit Shetty के शो Khatron Ke Khiladi 12 से कटा इस Contestant का पत्ता

Khatron Ke Khiladi 12 : रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अब इस शो से कटा एक एक्टर का पत्ता, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Khatron Ke Khiladi 12 : रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) अपने ट्रक से दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इस शो ने दर्शकों पर अपना जादू बिखेर दिया है। वहीं इन दिनों रोहित शेट्टी द्वारा दिए गए सभी स्टेंट्स को करते-करते कंटेस्टेंट के छक्के छूट गए हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से अब तक कई लोग बाहर हो चुके हैं तो वहीं इस लिस्ट में अब एक और एक्टर का नाम शामिल हो गया है। यही नहीं बल्कि कई लोगों का ऐसा भी मानना था कि यह कंटेस्टेंट शो का विनर होने वाला है।

दरअसल आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) से हर हफ्ते कोई ना कोई एलिमिनेट होता रहता है। इस बार इस शो से एलिमिनेट होने के लिए जन्नत जुबेर, कनिका मान और प्रतीक सहजपाल में एलिमिनेशन स्टंट टास्क के दौरान एक दूसरे में जबरदस्त भिंडत देखने को मिली। लेकिन आपको बता दे कि प्रतिक सहजपाल स्टंट्स को पूरा नहीं कर पाए और वह हो गया शो से बाहर। खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि स्टंट्स करने से पहले ही प्रतीक काफी घबरा गए थे और इसी वजह से उन्होंने स्टंट को अबॉर्ट कर दिया। जिसके चलते प्रतीक को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 

अब इस खबर के सामने आने के बाद प्रतिक सहजपाल के फैंस काफी नाराज हो गए हैं। उनके चाहने वालों का ऐसा मानना था कि प्रतीक शॉ का विनर होने वाले हैं मगर ऐसा नहीं हो पाया और वह शो से बाहर हो गए। आपको बता दें कि इससे पहले खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) शो से एरिका, अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी बाहर हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Saas Bahu Achaar Pvt Ltd को लेकर Anjana Sukhani ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस 

ताज़ा ख़बरें