खून से लतपथ और हाथ में बंदूक थामे Parineeti Chopra करेंगी दुश्मन का खात्मा, Code Name Tiranga का टीजर हुआ रिलीज

Code Name Tiranga Teaser : परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म कोड नेम तिरंगा का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। पढ़ें पूरी खबर।

Code Name Tiranga Teaser : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। बीते कुछ समय से वह फिल्मी पर्दे से दूर है। मगर अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा ने अपनी कमर कस ली है। परिणीति चोपड़ा अब जल्द ही एक नए किरदार से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आने वाली है। एक्ट्रेस बीते कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म कोड नेम तिरंगा (Code Name Tiranga) को लेकर खूब सुर्खियों में छाई हुई है। वही अब इस फिल्म का जबरदस्त टीजर रिलीज कर दिया गया है।

बता दे कि जल्द ही बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपनी फिल्म ‘ कोड नेम तिरंगा’ (Code Name Tiranga) से सबको इंटरटेन करती हुई नजर आने वाली है। और अब इस फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में एक्ट्रेस का एक ऐसा अंदाज देखने को मिल रहा है जहां इससे पहले उन्हें कभी ऐसा देखा नहीं गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ पंजाब के मशहूर सिंगर हार्डी संधू भी नजर आने वाले हैं। इस टीजर में हार्डी संधू की झलक दर्शकों का दिल ही जीत लेगी। वही परिणीति इसमें हाथ में बंदूक लिए गोलियां बरसाते हुए धांसू अंदाज में नजर आ रही हैं। वही इस टीजर में उनके चेहरे पर काफी चोटें लगी जिसमे से खून निकलता दिखाई दे रहा है।

बता दे की परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म कोड नेम तिरंगा (Code Name Tiranga) एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। इसमें परिणीति चोपड़ा रॉ एजेंट के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म को रिभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है। वही परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म कोड नेम तिरंगा 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें :  टूटा Karan Kundrra और Tejasswi Prakash का रिश्ता, एक्ट्रेस ने बताई अपने ब्रेक अप की कहानी

ताज़ा ख़बरें