कभी लड़की को KISS करके तो कभी को-स्टार से पंगा लेकर Nia Sharma रही हैं इन कंट्रोवर्सीज का हिस्सा

Nia Sharma Controversies : टेलीविजन इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताएंगे निया शर्मा से जुड़ी कंट्रोवर्सीज के बारे में, पढ़ें पूरी खबर।

Nia Sharma Controversies : टेलीविजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। निया शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने बोल्ड अंदाज़ के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। जहां निया शर्मा अपने बोल्ड अंदाज से दर्शकों के दिलों पर करती है राज, वही वह कई बार ट्रोलर्स के हत्थे भी चढ़ चुकी है। हालांकि निया शर्मा को इन सभी बातों का जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। मगर इसके बावजूद निया शर्मा कई बार लोगों के इन कंट्रोवर्सीज के चलते गुस्से का शिकार हो चुकी है। 

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) और एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) एक साथ सीरियल जमाई राजा में काम कर चुके हैं। जहां इस सीरियल को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था, तो वही ऐसे कहा जा रहा था कि निया शर्मा और रवि दुबे के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। यही नहीं बल्कि यह भी कहा गया था कि रवि दुबे निया शर्मा की नखरो से काफी परेशान थे। 

वैसे निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। और अक्सर आपने हॉट डांस मूव्स से फैंस के दिलों को धड़काती रहती है। इन दिनों निया शर्मा डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में नजर आ रही हैं। लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज में वल्गर डांस मूव्स की वजह से निया कई बार ट्रोलर्स के निशाने का शिकार बन चुकी है।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) वैसे अपने फैंस के दिलों पर राज करना बखूबी जानती है। बता दे कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में एडल्ट केक कट करके एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने का शिकार बन गई थी।

वही सीरियल जमाई राजा के दौरान रवि दुबे ने टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को लिप लॉक किस किया था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थी। ऐसे में इस तस्वीर के वायरल होते ही खबर सामने आई थी कि उस वक्त रवि दुबे और उनकी गर्लफ्रेंड सरगुन मेहता के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोगों का कहना था कि निया शर्मा की वजह से रवि दुबे और सरगुन मेहता के रिश्ते में दरार आ गई थी।

इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस रेहाना पंडित को लिप लॉक किस कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। मगर निया शर्मा की इस हरकत की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उनके ऊपर काफी भड़क गए थे।

यह भी पढ़ें : पूजा बनकर फिर लोगों के दिलों पर वार करेंगे Ayushmann Khurrana, सामने आया Dream Girl 2 का टीजर

ताज़ा ख़बरें